2 लाख की नौकरी छोड़ी, अब खेत से कमा रहा 3 गुना! पढ़ें इंजीनियर से किसान बने दीपक की कहानी

होमताजा खबरकृषि

2 लाख की नौकरी छोड़ी, अब खेत से कमा रहा 3 गुना! पढ़ें इंजीनियर दीपक की कहानी

Last Updated:

Engineer Turned Farmer Success Story: बुरहानपुर के दीपक कुमावत ने इंजीनियर की नौकरी छोड़कर खेती में अपना करियर बनाया और आज लाखों की कमाई कर रहे हैं. उन्होंने 5 एकड़ जमीन में मल्टी क्रॉप खेती शुरू कर अलग-अलग फसलों से आय बढ़ाई है. सही मार्गदर्शन और आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से उनकी पैदावार भी शानदार हो रही है. दीपक न सिर्फ खुद सफल हुए हैं बल्कि गांव के कई लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं. जानिए कैसे खेती को अपनाकर उन्होंने अपनी जिंदगी पूरी तरह बदल दी.

Farmer Success Story: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जो आज के युवाओं के लिए मिसाल बन रही है. जहां लोग शहरों की नौकरी के पीछे भागते हैं, वहीं बड़झिरी गांव के दीपक कुमावत ने इंजीनियर की नौकरी छोड़कर खेती को अपना करियर बना लिया और आज लाखों की कमाई कर रहे हैं.

इंजीनियर से किसान बनने का फैसला
दीपक ने डिप्लोमा इंजीनियरिंग करने के बाद प्राइवेट नौकरी शुरू की थी, जहां उन्हें सालाना 2 से 3 लाख रुपये का पैकेज मिल रहा था. लेकिन उनका सपना सिर्फ नौकरी करना नहीं था, बल्कि अपने गांव में कुछ बड़ा करना और लोगों को रोजगार देना था. यही सोचकर उन्होंने नौकरी छोड़ दी और खेती की राह पकड़ ली.

5 एकड़ में शुरू की मल्टी क्रॉप खेती
दीपक ने अपने भाई से खेती के गुर सीखे और 5 एकड़ जमीन में काम शुरू किया. आज वे अपने खेत में केला, कपास, गन्ना, मक्का और चना जैसी कई फसलें उगा रहे हैं. अलग-अलग फसल लगाने से जोखिम कम होता है और कमाई के मौके बढ़ जाते हैं.

सालाना 6-7 लाख की कमाई
दीपक बताते हैं कि उनकी सालाना आय 6 से 7 लाख रुपये तक पहुंच गई है. वे समय-समय पर कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों से सलाह लेते रहते हैं, जिससे उन्हें नई तकनीकों की जानकारी मिलती है और उत्पादन बेहतर होता है. अच्छी क्वालिटी की फसल होने के कारण ग्राहक खुद उनके खेत पर खरीदने आ जाते हैं.

खेती से दे रहे हैं रोजगार
दीपक की खास बात यह है कि वे सिर्फ खुद ही नहीं कमा रहे, बल्कि अपने गांव के 10 से ज्यादा लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं. उनका मानना है कि अगर सही तरीके से खेती की जाए तो यह किसी भी नौकरी से बेहतर साबित हो सकती है.

लगातार करते हैं नए प्रयोग
दीपक खेती में नए-नए प्रयोग करते रहते हैं, जिससे उनकी पैदावार और कमाई दोनों बढ़ती जा रही है. वे मानते हैं कि आज के समय में खेती भी एक बिजनेस है, जिसे समझदारी और सही प्लानिंग के साथ करना चाहिए.

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *