Last Updated:
Success Story: आज के दौर में जहां युवा लाखों की नौकरी को सबसे बड़ा लक्ष्य मानते हैं, वहीं कुछ लोग इस सोच को बदलने का काम कर रहे हैं. कुणाल गुप्ता और सौरादीप ने मोटे पैकेज वाली नौकरी छोड़कर एक ऐसा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित स्टार्टअप शुरू किया है, जो युवाओं को उनकी सही करियर दिशा दिखाने में मदद करता है. यह प्लेटफॉर्म न सिर्फ इंटरव्यू की तैयारी कराता है, बल्कि यूजर्स की स्किल्स को पहचानकर उन्हें बेहतर नौकरी के लिए तैयार भी करता है, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य को आकार दे सकें. रिपोर्ट- अंजली सिंह
हमारे देश के युवाओं में नौकरी यानी गुलामी छोड़कर खुद का बिजनेस करने का ट्रेंड तेजी से अब बढ़ता जा रहा है. खास तौर पर आईटी सेक्टर में यह ज्यादा देखने को लिए मिल रहा है. इसी में एक रोचक कहानी कुणाल और सौरादीप की है. जिसमें कुणाल ने अपना खुद का स्टार्टअप करने के लिए पहले 10 लाख का पैकेज छोड़ा. फिर एक करोड़ का पैकेज छोड़ दिया. वहीं, सौरदीप ने 40 लाख का पैकेज छोड़कर खुद का मालिक बनने की ठानी.
दोनों ने देश के युवाओं को पहचान दिलाने के लिए एक ऐसा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित स्टार्टअप किया है. जो युवाओं को उनकी प्रतिभा के अनुसार यह बताएगा कि वो किस नौकरी के लिए बने हैं. उन्हें किस तरह से एक इंटरव्यू की तैयारी करनी चाहिए.
यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आपसे वही सवाल पूछेगा. जो आपसे नौकरी में पूछे जा सकते हैं. आपने कहां गलती की, क्या कमियां थीं, ये सब कुछ बताएगा. आइये जानते हैं इसके बारे में.
Add News18 as
Preferred Source on Google
कुणाल गुप्ता ने बताया कि वह दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से पढ़ाई करने के बाद एक आईटी कंपनी में गए. यह बहुत साल पहले की बात है. तब इनका पैकेज 10 लाख रुपए था. वहां नौकरी करने के बाद इन्होंने इस्तीफा देकर खुद का एक ऐसा स्टार्टअप किया. जो कि ऑस्ट्रेलिया में था. ऑस्ट्रेलिया की एक बड़ी कंपनी ने उसे खरीदने के लिए एक करोड़ रुपए का ऑफर दिया था, जिसे इन्होंने ठुकरा दिया. इसके अलावा वह देश के उत्तराखंड में एक बिजनेस चला रहे हैं, जो अच्छा चल रहा है.
इसके अलावा भी इन्होंने अब पहचान नाम से एक ऐसा स्टार्टअप किया है. जो युवाओं को उनके करियर, नौकरी और उनकी प्रतिभा को निखारने का काम करेगा. इसमें उनका साथ आईआईटी बॉम्बे के सौरादीप ने दिया है. जिन्होंने खुद एक आईटी कंपनी से 40 लाख रुपए का पैकेज छोड़ दिया था. अब दोनों आईआईटीयन मिलकर इस बिजनेस को चला रहे हैं. इसमें बड़ी संख्या में यूजर जुड़ चुके हैं और अच्छा प्रॉफिट हो रहा है, लेकिन प्रॉफिट का खुलासा बाहर नहीं करना चाहते हैं.
कुणाल गुप्ता ने बताया कि पहचान वेबसाइट पर जाकर युवा अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं. इसके जरिए जब वो जुड़ेंगे तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए वह रोज इंटरव्यू देकर अपने बोलने की स्किल को बेहतर कर सकते हैं. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उनसे वही सवाल पूछेगा. जो इंटरव्यू में उनसे पूछे जा सकते हैं. इंटरव्यू देने का आत्मविश्वास इसके जरिए बढ़ेगा. एक इंटरव्यू के लिए अपनी सीवी को कैसे आकर्षित बनाएं. यह भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उनको बना कर देगा.
उनकी प्रतिभा को निखारने और उनकी प्रतिभा के अनुसार उन्हें किस करियर की ओर जाना चाहिए, कौन सी नौकरी उनके लिए बनी है और किसकी उनको तैयारी करनी चाहिए. यह सब कुछ बताएगा. अभी इसे फ्री रखा गया है, लेकिन बाद में इसे 300 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक कीमत देकर ही लोगों को जुड़ना होगा.
.