मंदसौर में मस्जिद से LED चोरी: पुलिस थाने से कुछ ही दूरी पर हुई घटना, सीसीटीवी में कैद – Mandsaur News

मंदसौर शहर के वाय.डी. नगर थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा कॉलोनी की एक मस्जिद में बीती रात चोरी की घटना हुई। अज्ञात चोर मस्जिद से एक एलईडी टीवी और अन्य सामान चुराकर फरार हो गए। यह वारदात वाय.डी. नगर पुलिस थाने से कुछ ही मीटर की दूरी पर हुई है, जिससे क्षेत्

.

सुबह नमाज के लिए मस्जिद पहुंचे स्थानीय लोगों ने देखा कि एलईडी टीवी गायब है और सामान बिखरा पड़ा है। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। चोर मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की भी फुटेज खंगाल रही है। क्षेत्रवासियों ने मस्जिद जैसी पवित्र जगह पर हुई चोरी की इस घटना की निंदा की है। उन्होंने पुलिस से गश्त व्यवस्था मजबूत करने और जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए

आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *