सुबह का नाश्ता छोड़ना हो सकता है भारी, जानें इसके फायदे और महत्व

Last Updated:

दिनभर के आहार में सुबह का नाश्ता सबसे अहम माना जाता है. लंबे गैप के बाद शरीर को मिलने वाला यह पहला आहार दिनभर की ऊर्जा का आधार बनता है. ऐसे में नाश्ते में ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना ज़रूरी है, जो प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन से भरपूर हों और थकान व सुस्ती जैसी समस्याओं को दूर कर शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखें.

सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण आहार माना जाता है. लगभग 10 से 12 घंटे के अंतराल के बाद शरीर को पहला आहार नाश्ते के रूप में मिलता है. ऐसे में नाश्ते में ऐसी चीज़ें शामिल करना बेहद ज़रूरी है, जिनमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद हों.

s

वहीं, अगर आप बॉडीबिल्डिंग के शौकीन हैं और सुबह-शाम जिम में जाकर घंटों मेहनत करते हैं तथा पसीना बहाते हैं, तो ऐसी स्थिति में शरीर को नाश्ते में उन चीज़ों की आवश्यकता होती है जिनमें प्रोटीन, विटामिन और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में मौजूद हों.

s

ऐसे में सुबह खाली पेट भीगी हुई मूंगफली आपके लिए बेहद उपयोगी हो सकती है. मूंगफली एक ऐसी चीज़ है जिसमें प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं. इसमें कैल्शियम, विटामिन के साथ-साथ प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा होती है, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती है.

s

मूंगफली एक बेहतरीन सुपरफूड है, जिसका सेवन सुबह खाली पेट करना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है. सुबह खाली पेट मूंगफली खाने से दिनभर बॉडी को भरपूर मात्रा में ऊर्जा मिलती रहती है, जिससे किसी भी काम को करने के बाद थकान और सुस्ती की समस्या नहीं होती और शरीर पूरे दिन एनर्जेटिक रूप से कार्य करता है.

s

मूंगफली में मौजूद पोषक तत्वों की बात की जाए तो यह प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत होती है. इसके अलावा इसमें हेल्दी फैट, फाइबर, विटामिन E, विटामिन B, एंटीऑक्सीडेंट और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. मूंगफली का सेवन करने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है और वजन कंट्रोल में रहता है.

s

ऐसे में सुबह के नाश्ते में एक मुट्ठी मूंगफली दिनभर शरीर को फुर्त और दुरुस्त बनाए रखने में बेहद उपयोगी हो सकती है. वहीं, अगर आप वजन कंट्रोल करना चाहते हैं और इसके लिए कई तरह के तौर-तरीके अपना चुके हैं, तो अपने ब्रेकफास्ट में भीगी हुई मूंगफली को ज़रूर शामिल करें.

s

प्रोटीन से भरपूर मूंगफली सुबह नाश्ते के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो शरीर में मांसपेशियों के निर्माण के लिए बेहद लाभकारी होती है. इसके अलावा बॉडीबिल्डिंग और जिम करने वाले लोगों के लिए प्रोटीन का सेवन बेहद आवश्यक होता है. ऐसे में मूंगफली का उपयोग किया जा सकता है, जिससे मसल गेन में मदद मिलेगी.

s

मूंगफली में हेल्दी फैट मौजूद होने से यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में फायदेमंद होती है. प्रचुर मात्रा में फाइबर होने से यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है, जिससे शरीर में उत्पन्न होने वाले कई तरह के रोगों से निजात मिलती है. इसके अलावा यह शरीर में खून की कमी की पूर्ति करती है, जिससे एनीमिया जैसे रोगों से भी बचाव किया जा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सुबह का नाश्ता छोड़ना हो सकता है भारी, जानें इसके फायदे और महत्व

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *