छोड़िए बाजार की अंग्रेजी क्रीम, फटे होंठ-एड़ियों के लिए ये है घरेलू उपाय

Last Updated:

Home remedy for dry skin : सर्दियों में ठंडी और शुष्क हवा के कारण बहुत से लोगों के होंठ फटने, एड़ियों में दरार और चेहरे में रूखापन होने लगता है. इन समस्या से राहत पाने के लिए घरेलू और आसान उपाय एक्सपर्ट ने बताया है.

सर्दियों में होठ फटने, एड़ियों में दरार, और चेहरा रूखा हो जाता है जिसका मुख्य कारण है, सर्दियों में ठंडी और शुष्क हवा त्वचा की नमी छीन लेती है, जिसके कारण होंठ फटना, एड़ियों में दरार, और चेहरा रूखा हो जाता है, इसके बचाओ के लिए आयुष चिकित्सक पी बी दीवान ने कुछ आसान और घरेलू उपाय दिए हैं, जिससे इन समस्याओं से आराम मिल सकता है.

होंठों पर वैसलीन जरूर लगाएं.

किसी भी होंठ का भाग बहुत ही कोमल रहता है, जो ठंड के समय शुष्क हवा से नमी न मिलने के कारण फटने लगती है, इसके बचाव के लिए रात को सोने से पहले होंठों पर घी या नारियल तेल लगाएं यह नैचुरल मॉइस्चराइज़र है. वही घर से बाहर जाते समय होंठों पर वैसलीन जरूर लगाएं.

हल्के हाथों से चीनी और शहद स्क्रब करना चाहिए इससे होंठ की मृत त्वचा हटती है

वही होंठों के मृत त्वचा को अपने आप निकालने के लिए सप्ताह में एक से दो बार हल्के हाथों से चीनी और शहद स्क्रब करना चाहिए इससे होंठ की मृत त्वचा हटती है और होंठ मुलायम होते हैं, साथ ही होंठों पर नमी बनाए रखने के लिए खीरे का रस लगा सकते है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ठंड के समय चेहरे में रूखापन हो जाता है इसको

ठंड के समय चेहरे में रूखापन हो जाता है इसको दूर करने के लिए कुछ सावधानी जरूरी है जैसे कि दिन में 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीएं, वही बहुत ज्यादा गरम पानी से न नहाएं, इससे त्वचा और सूखती हैज़ नहाने के तुरंत बाद मॉइस्चराइज़र लगाएं, घर से बाहर जाते समय चेहरे को ठंडी हवा से बचाएं.

ठंड के समय चेहरे में रूखापन हो जाता है इसको

रोजाना रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल लगाएं, यह प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र है और त्वचा को शांत करता है, अगर आपकी चेहरा बहुत ज्यादा रूखी त्वचा हो तो रात में नारियल तेल या बादाम तेल की कुछ बूंदें चेहरे पर हल्के हाथ से मालिश करें.

एड़ियों में दरार से छुटकारा

एड़ियों में दरार से छुटकारा पाने के लिए घर में सबसे आसान उपाय है, रात्रि में गुनगुने पानी में नमक डालकर पांव को 10–15 मिनट तक भिगोकर रखें, इससे सख्त त्वचा नरम होती है, साथ ही सोने से पहले नारियल तेल या सरसों तेल से अच्छी तरह मालिश करके मोजे पहन लें. अगर आपके एड़ियों में ज्यादा परेशानी है तो नींबू, ग्लिसरीन और गुलाबजल मिलकर रोज रात को एड़ियों पर लगाएं कुछ ही दिनों में काफी आराम मिलेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

छोड़िए बाजार की अंग्रेजी क्रीम, फटे होंठ-एड़ियों के लिए ये है घरेलू उपाय

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *