महंगे सप्लीमेंट छोड़िए… अब लीजिए सत्तू-केला मिल्क शेक का आनंद, जो आपको दिन भर रखेगा एक्टिव

Last Updated:

Sattu Kela Milk Shake: अगर आप रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को थका-हारा महसूस करते हैं और सेहत के साथ ताकत बढ़ाना चाहते हैं, तो यह देसी सुपर एनर्जी शेक आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है. यह शेक पूरी तरह घरेलू और प्राकृतिक सामग्री से तैयार होता है, जिसमें दूध, सत्तू, खजूर, गुड़ और केला शामिल हैं. सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है और कमजोरी दूर होती है. खास बात यह है कि यह शेक लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती.

डाइटीशियन डॉ. सुनील सुमन के अनुसार, दूध और सत्तू का संयोजन प्रोटीन और फाइबर का बेहतरीन स्रोत है. सत्तू शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है. वहीं दूध कैल्शियम और जरूरी विटामिन देकर हड्डियों को मजबूती देता है. खजूर और गुड़ शरीर को तुरंत ऊर्जा देते हैं, जिससे सुबह-सुबह सुस्ती या थकान महसूस नहीं होती.

डॉ. सुनील सुमन बताते हैं कि केला इस शेक का अहम हिस्सा है, क्योंकि इसमें पोटैशियम और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. केला पाचन सुधारने के साथ-साथ शरीर को लंबे समय तक एक्टिव बनाए रखता है.

यही वजह है कि अगर कोई व्यक्ति सुबह इस सुपर एनर्जी शेक का सेवन कर लेता है, तो उसे करीब चार से पांच घंटे तक कुछ भी खाने की जरूरत नहीं पड़ती. यह शेक खासकर मेहनत-मजदूरी करने वाले, छात्र, खिलाड़ी और ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार के महंगे सप्लीमेंट की बजाय देसी और प्राकृतिक चीजों को अपने आहार में शामिल करना ज्यादा सुरक्षित और असरदार है. डॉ. सुनील सुमन के मुताबिक, इस शेक का नियमित सेवन इम्युनिटी बढ़ाने, कमजोरी दूर करने और दिनभर शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने में सहायक है.

हालांकि, मधुमेह या किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को इसे अपने आहार में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए. सही मात्रा और नियमितता के साथ यह सुपर एनर्जी शेक सेहतमंद जीवन की ओर एक मजबूत कदम साबित हो सकता है.

इसे बनाने के लिए एक चम्मच सत्तू, एक केला, आधा ग्लास दूध, दो खजूर और गुड़ मिलाकर मिक्सी में पीस लें और एक ग्लास पी लें. खजूर का बीज निकाल दें. चाहें तो गुड़ ना डालें, यह आपकी च्वॉइस है. आप इसमें फुलाए हुए मेवे भी डालकर पीस सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

महंगे सप्लीमेंट छोड़िए… अब लीजिए सत्तू-केला मिल्क शेक का आनंद

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *