महंगी दवाइयां छोड़ें, रसोई के ये नुस्खे अपनाएं! पसीने से लेकर खर्राटों तक, हर छोटी समस्या का बड़ा समाधान यहां है

Last Updated:

Home Remedies for Body Odor and Bad Breath: गर्मियों में ज्यादा पसीना आने पर सेज की चाय और मुंह की बदबू के लिए हरा धनिया चबाना बेहद फायदेमंद है. इसके अलावा शहद से खर्राटे और चाय पत्ती के सेक से आंखों की थकान दूर की जा सकती है. ये सभी उपाय पूरी तरह प्राकृतिक और सुरक्षित हैं.

रोज़मर्रा की जिंदगी में कई छोटी-छोटी परेशानियाँ होती हैं. जो देखने में मामूली लगती हैं. लेकिन दिनभर का मूड खराब कर देती हैं. जैसे सुबह उठते ही मुंह से बदबू आना. ज्यादा पसीना आना. खर्राटों की समस्या. एड़ियों का फटना या आंखों में दर्द होना. इन समस्याओं के लिए लोग अक्सर महंगे प्रोडक्ट्स या दवाइयों का सहारा लेते हैं. जबकि प्राकृतिक चीजों में ही इनका सरल समाधान मौजूद होता है. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बता रहे हैं जो आसान भी हैं. असरदार भी और पूरी तरह प्राकृतिक भी.

धनिया का पत्ता- सुबह-सुबह मुंह से बदबू आना एक आम समस्या है. इसका कारण पेट की गड़बड़ी. मुंह में बैक्टीरिया या पानी की कमी हो सकती है. सुबह उठते ही 1 से 2 ताजे धनिये के पत्ते चबाएं. धनिये में मौजूद क्लोरोफिल प्राकृतिक रूप से मुंह की बदबू को खत्म करता है और सांस को ताजा बनाता है. इससे तुरंत फ्रेशनेस महसूस होती है.

शहद का सेवन- बहुत से लोग सोते समय खर्राटे लेते हैं. जिससे नींद में रुकावट आती है और आसपास वालों को भी परेशानी होती है. सोने से पहले 1 चम्मच शहद गुनगुने पानी के साथ लें. शहद गले को चिकना करता है. सूजन कम करता है और सांस की नली को आराम देता है. इससे खर्राटे कम होने लगते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

एवोकाडो का पल्प- एड़ियों का फटना बहुत आम समस्या है. खासकर सर्दियों में. यह दर्द और जलन भी पैदा करता है. सबसे पहले एवोकाडो का पल्प निकालें और एड़ियों पर अच्छी तरह लगाएं. फिर इसे लगाकर प्लास्टिक से लपेटकर रातभर छोड़ दें. एवोकाडो में हेल्दी फैट्स और विटामिन E होते हैं. जो त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करते हैं. रातभर में ही एड़ियां नरम होने लगती हैं.

चाय की पत्ती का सेक- अगर आंखों में दर्द. थकान या सूजन हो रही हो. तो यह उपाय तुरंत राहत देता है. इस्तेमाल की हुई चाय की पत्ती को हल्का गर्म करें. इसे कपड़े में बांधकर बंद आंखों पर रखें. चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सूजन कम करते हैं और आंखों को आराम देते हैं. इससे आंखों की थकान दूर होती है.

सेज की चाय- अगर आपको जरूरत से ज्यादा पसीना आता है. तो यह शर्मिंदगी का कारण बन सकता है. रोज़ 1 कप सेज की चाय पिएं. सेज शरीर की पसीने वाली ग्रंथियों को नियंत्रित करती है और अत्यधिक पसीने को कम करती है. इससे शरीर में ठंडक भी बनी रहती है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *