Last Updated:
Foods For Better Skin: ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए महंगे स्किन प्रोडक्ट्स और ब्यूटी ट्रीटमेंट नहीं करवा पा रहे हैं, तो इसका आसान विकल्प आपके किचन में छिपा है. न्यूट्रिशनिस्ट सोनिया नारंग ने रोजाना आंवला, हल्दी और अलसी के सेवन के लिए स्किन बहुत फायदेमंद बताया है.
अच्छी स्किन के लिए आज के समय में लोग हजारों लाखों खर्च कर रहे हैं. जवां रखने वाले कॉस्मेटिक प्रोडक्ट और ब्यूटी ट्रिटमेंट का मार्केट दिनों दिन बढ़ रहा है. लोग सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज की स्किन केयर रूटिन देखते हैं और फॉलो करते हैं. लेकिन सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट सोनिया नारंग ने बताया कि यदि आप अपनी स्किन के लिए ज्यादा कुछ नहीं कर पा रहे हैं, तो सिर्फ आंवला, हल्दी और अलसी को अपनी डाइट में शामिल कर लें.
एक्सपर्ट ने शार्क टैंक इंडिया की जज विनीता सिंह के साथ बातचीत में बताया कि हेल्दी स्किन की शुरुआत स्वस्थ पाचन से होती है, लेकिन इसके लिए आपको दिन-रात ब्लेंडर में सेहतमंद पेय बनाने की जरूरत नहीं है. इन तीन फूड्स आपके स्किन को अंदर से हेल्दी बनाने के लिए काफी हैं.
View this post on Instagram
.