Last Updated:
Rajasthani Makhmali Thandai Recipe: गर्मियों में ठंडाई का नाम आते ही ताजगी का एहसास होने लगता है. राजस्थानी मखमली ठंडाई सूखे मेवे, खसखस, सौंफ, काली मिर्च, गुलाब की पंखुड़ियां और केसर से तैयार की जाती है, जो शरीर को ठंडक देने के साथ स्वाद भी बढ़ाती है. फूड ब्लॉगर कल्पना शर्मा के अनुसार इसे बनाना आसान है. सभी मेवों और मसालों को भिगोकर बारीक पीस लिया जाता है, फिर उबले और ठंडे किए दूध में मिलाकर छान लिया जाता है. फ्रिज में ठंडा करने के बाद केसर और पिस्ता से सजाकर परोसें. यह सेहतमंद और शुद्ध देसी ड्रिंक है.
गर्मियों की दोपहर ठंडाई का नाम आते ही मन ठंडक से भर जाता है. यह पारंपरिक पेय सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. सूखे मेवों, खुशबूदार मसालों और केसर से बनी ठंडाई शरीर को ठंडक देती है और ताजगी का एहसास कराती है. घर पर बनी ठंडाई बाजार से कहीं ज्यादा शुद्ध और स्वादिष्ट होती है. इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार मिठास और मसालों का संतुलन रख सकते हैं.
खास बात यह है कि इसे बनाना मुश्किल नहीं है, बस थोड़ी तैयारी की जरूरत होती है. आज की रेसिपी स्पेशल इस खबर में हम आपको घर पर आसानी से राजस्थानी तरीके से मखमली और खुशबूदार ठंडाई बनाने की रेसिपी बताएंगे. फूड ब्लॉगर कल्पना शर्मा ने बताया कि राजस्थानी ठंडाई बनाने की रेसिपी बहुत आसान है. इसे गर्मी के मौसम में मेहमानों के लिए आसनी से मिनटों में बनाया जा सकता है. आइए जाते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी…
फूड ब्लॉगर कल्पना शर्मा ने बताया कि राजस्थानी ठंडाई बनाने के लिए आवश्यक सामग्री में बादाम ¼ कप, काजू 2 बड़े चम्मच, पिस्ता 1 बड़ा चम्मच, खसखस 2 बड़े चम्मच, तरबूज के बीज 2 बड़े चम्मच, सौंफ 2 बड़े चम्मच, काली मिर्च 1 छोटा चम्मच, हरी इलायची 8 से 10 नग, सूखी गुलाब की पंखुड़ियां 2 बड़े चम्मच, केसर 15 से 20 धागे लेने है. और दूध 1 लीटर, चीनी आधा कप (स्वाद अनुसार), गार्निश के लिए बारीक कटे मावे, पिस्ता और गुलाब की पंखुड़ियां कि आवश्यकता होती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसे बनाने के लिए सबसे पहले बादाम, काजू, पिस्ता, खसखस, तरबूज के बीज, सौंफ, काली मिर्च, इलायची और गुलाब की पंखुड़ियों को एक कटोरे में डालकर 1 से 2 कप पानी मिलाएं. इन्हें कम से कम 4 से 6 घंटे या रातभर भिगोकर रखें. भिगोने से मसाले नरम हो जाते हैं और उनका स्वाद और भी निखर कर आता है. बाद में बादाम के छिलके उतार लें और सारी सामग्री को छानकर मिक्सी में थोड़ा पानी या ठंडा दूध डालकर बारीक पीस लें.
अब एक बर्तन में दूध उबालें और उसमें चीनी व केसर डाल दें. जब चीनी पूरी तरह घुल जाए तो दूध को ठंडा होने दें. इसके बाद यदि जल्दी हो तो ठंडे दूध में पिसी चीनी भी मिला सकते हैं. दूध ठंडा होने के बाद इसमें तैयार किया हुआ मसाला पेस्ट मिलाएं और अच्छी तरह घोल लें. अगर आप बाजार जैसी मुलायम ठंडाई चाहते हैं तो मिश्रण को मलमल के कपड़े या बारीक छलनी से छान लें.
इससे रेशे अलग हो जाएंगे और ठंडाई एकदम स्मूद बनेगी. अब तैयार ठंडाई को 1 से 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें ताकि मसालों का स्वाद दूध में अच्छी तरह घुल जाए. मिट्टी की कुल्हड़ या कांच के गिलास में डालकर ऊपर से केसर के धागे और कटे पिस्ते से सजाएं. इस तरह से आसन तरीके से आसानी से राजस्थानी ठंडाई तैयार हो जाएगी. ये बहुत की कोल्ड ड्रिंक से सेहत और स्वाद दोनों के लिए बेहतर होती है.
.