Anand Rathi शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स का आईपीओ आज प्राइमरी मार्केट में सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इस आईपीओ के माध्यम से कंपनी ने 745 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी की है। इस आईपीओ में अप्लाई करने के लिए निवेशकों के पास 25 सितंबर 2025 तक का समय है। यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इक्विटी इश्यू है। कंपनी ने इसके लिए 393-414 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड सेट किया है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कंपनी का अनुमानित मार्केट कैपिटल 2,596 करोड़ रुपये है .
.