बारिश के पानी से भरी सड़कों पर लेटकर जताया विरोध: विदिशा में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; कल नगर पालिका के सामने फिर धरना – Vidisha News

विदिशा नगर की खस्ताहाल सड़कों और गड्ढों से भरे रास्तों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्षदों ने शुक्रवार को अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका कार्यालय के सामने बारिश के पानी से भरी सड़कों पर लेटकर अपना विरोध दर्ज कराया।

.

प्रदर्शन में शामिल कांग्रेसियों का कहना है कि विदिशा की अधिकांश सड़कें जर्जर स्थिति में हैं। गड्ढों में भरे पानी के कारण रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता अरुण अवस्थी ने भाजपा की नीतियों को जनविरोधी बताया। उन्होंने कहा कि सड़कें गड्ढों में हैं या गड्ढे सड़कों में, यह समझना मुश्किल हो गया है। महिलाएं और बच्चे रोज गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जनता बेहद परेशान है।

कल नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन करेगी कांग्रेस कांग्रेस पार्टी ने 26 जुलाई को नगर पालिका के खिलाफ बड़ा धरना देने का ऐलान किया है। अवस्थी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं ने घर-घर पानी पहुंचाने का वादा किया था और आज 15 मिनट की बारिश में सचमुच घर-घर पानी पहुंच रहा है।

वार्ड 17 के पार्षद आशीष माहेश्वरी ने कहा कि उन्होंने सांकेतिक प्रदर्शन किया है। उनके अनुसार नेताओं ने जनता को गांव जैसी स्थिति में जीने को मजबूर कर दिया है। शहर की लगभग सभी सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं।

माहेश्वरी ने बताया कि नगरपालिका कार्यालय के सामने ही इतना बड़ा गड्ढा है कि आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *