वकील सुसाइड केस: मुरैना की एसआई व आरक्षक पर FIR: गर्लफ्रेंड एसआई से मिला धोखा, फांसी से पहले लिखा था ‘प्रेम में मृत्यु है, लेकिन मुक्ति नहीं’ – Gwalior News

ग्वालियर के वकील मृत्युंजय सिंह चौहान के सुसाइड केस में मंगलवार रात को गोला का मंदिर थाना पुलिस ने 22 दिन बाद मुरैना पुलिस में पदस्थ सब इंस्पेक्टर प्रीति जादौन व आरक्षक अराफात खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों पर वकील को खुदकुशी के लिए उकसाने और

.

ग्वालियर में मृत्युंजय का घर।

ऐसे समझिए पूरा मामला

मुरैना के सिविल लाइन थाने में पदस्थ महिला एसआई प्रीति जादौन के मंगेतर ग्वालियर निवासी वकील मृत्युंजय सिंह चौहान ने 14-15 दिसंबर की रात को गोला का मंदिर थाना स्थित आदर्शपुरम में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वकील द्वारा आत्महत्या का कारण 12 दिसंबर को मुरैना पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में हुए एक घटनाक्रम को बताया गया। वकील के रूम से मिला सिविल लाइन थाने को लिखा गया एक आवेदन जिसे अघोषित सुसाइड नोट भी माना जा सकता है, उसके अनुसार 12 दिसंबर की रात जब वह अपनी प्रेमिका एसआई प्रीति जादौन के शासकीय क्वाअर्र पहुंचा तो प्रीति और क्वार्टर में छिपे आरक्षक अराफात ने उसके साथ मारपीट की थी। इस घटना के बाद उसने अपनी मंगेतर के पदस्थ थाने सिविल लाइन और सिटी कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन कहीं भी उसकी बात नहीं सुनी गई। वकील ने महिला एसआई के मोबाइल से मुरैना जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों… एसपी, एएसपी और सीएसपी को सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे मामले की जानकारी दी। वकील की उसकी सुनवाई तो नहीं हुई। उल्टा एसआई प्रीति जादौन के रौब के चलते सिटी कोतवाली में वकील खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। इसी से आहत होकर उसने सुसाइड जैसा कदम उठाया।

मुरैना में पदस्थ आरक्षक अराफात खान, जिसके साथ एसआई क्वार्टर में मिली थी।

मुरैना में पदस्थ आरक्षक अराफात खान, जिसके साथ एसआई क्वार्टर में मिली थी।

मौत से पहले आरक्षक और उसकी पत्नी को फोन किया था मुरैना पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर से शुरू हुआ विवाद वकील की मौत पर जाकर थमा था। सिविल लाइन थाने में पदस्थ महिला एसआई प्रीति, उसका मंगेतर ग्वालियर का वकील और एक आरक्षक, तीनों के बीच 12 दिसंबर की रात जो कुछ हुआ था उसका ऑडियो भी सामने आया था। वकील मृत्युंजय चौहान ने खुदकुशी से पहले आरक्षक और उसकी पत्नी को फोन किया था। बातचीत में उसकी बेचैनी, गुस्सा और टूटता हुआ भरोसा साफ सुना जा सकता था। वकील सुसाइड के पहले बार-बार कहता रहा कि क्वार्टर में जो उसने देखा, उससे उसकी पूरी जिंदगी पलट गई।

एसपी ऑफिस मुरैना।

एसपी ऑफिस मुरैना।

हथियार से हमले की FIR सिटी कोतवाली मुरैना में मृतक मृत्युंजय चौहान के खिलाफ अपराध क्रमांक 00/25 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। इस एफआईआर में धारा 115(2), 333, 331(6), 304(2), 296 और 351(3) लगाई गई हैं। एफआईआर के अनुसार घटना स्थल सरकारी क्वार्टर नंबर-9, अमलतास ब्लॉक, पुलिस लाइन मुरैना बताया गया है। घटना 12 दिसंबर 2025 की रात करीब 10 बजे की बताई गई है। एफआईआर में फरियादी महिला एसआई ने आरोप लगाया है कि ड्यूटी से लौटने के बाद रात करीब 10 बजे मृत्युंजय चौहान ने जबरन क्वार्टर में घुसकर शादी का दबाव बनाया। गाली-गलौज की और मारपीट की। आरोप है कि उसने टिफिन और पिस्टल के बट से हमला किया। फायर करने का प्रयास किया और मोबाइल फोन छीन लिया। जान के डर से वह बालकनी के रास्ते नीचे उतरी और बाद में ग्वालियर चली गई। बदनामी के कारण तत्काल शिकायत नहीं की गई और इलाज जेएएच में कराया गया।

प्रीति का वह कमरा जहां दोनों में विवाद हुआ था।

प्रीति का वह कमरा जहां दोनों में विवाद हुआ था।

प्रेमिका के लिए पत्नी को दिया था तलाक गोला का मंदिर पुलिस ने इस मामले में पूरी जांच की है। जांच में मृतक की मां शिवकुमारी जादौन ने बताया था कि बेटे की प्रीति से मुलाकात सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक पर हुई थी। बेटा शादीशुदा था, लेकिन उसे प्रीति से प्यार हो गया था। प्रीति उस पर शादी का दबाव बना रही थी। साथ ही उसके दबाव के चलते उसने अपनी पत्नी कीर्ति को तलाक तक दे दिया था। अपनी हिस्से की प्रॉपर्टी से दो प्लॉट विक्रय पत्र भी एसआई प्रेमिका के नाम संपादित किया था। इसके बाद प्रीति का ग्वालियर आना और मृत्युंजय का मुरैना उसके क्वार्टर पर आना जाना लगा रहता था। 12 दिसंबर को वह सरप्राइज देने गया था। अक्सर वह शनिवार व रविवार को जाता था, लेकिन इस बार शुक्रवार पहुंच गया। वहां उस ने प्रीति को आरक्षक अराफात के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखा और झगड़ा हुआ था। इस पूरे कांड की चर्चा उसने अपनी मां को फोन पर बताई थी। मृतक की मौत के बाद एक ऑडियो वायरल हुआ था उसमें भी इस घटना का जिक्र था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया-

QuoteImage

एक वकील मृत्युंजय सिंह के सुसाइड केस में मुरैना में पदस्थ एक एसआई व आरक्षक पर उसे खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

QuoteImage

ये खबर भी पढ़ें…

पुलिसकर्मी प्रेमिका से शादी के 15 दिन पहले लगाई फांसी

ग्वालियर में सोमवार को एक वकील ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 30 दिसंबर को उसकी शादी मुरैना में पदस्थ एक महिला सब-इंस्पेक्टर से होने वाली थी। वह उससे मिलने गया था, जहां उसने प्रेमिका को अपने कमरे में एक अन्य आरक्षक के साथ देखा। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और हाथापाई भी हुई।पूरी खबर पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *