कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत, कारोबारी दर्शन सिंह की हत्या, पंजाबी सिंगर के घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

Last Updated:

Canada Firing News: कनाडा में एक बार फिर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कहर ढाया है. गैंग ने एक कारोबारी दर्शन सिंह की हत्या कर दी है और इसके बाद पंजाबी सिंगर चन्नी नट्टन के घर के बाहर फायरिंग की.

कनाडा में आतंकी संगठन घोषित है बिश्नोई गैंग.

Canada Lawrence Bishnoi Gang Firing: कनाडा में गैंगवॉर के मामले बढ़ते जा रहे हैं. खासतौर पर भारतीय गैंगस्टर्स ने वहां दहशत मचा रखी है. ताजा मामले में एक बार फिर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कनाडा के कारोबारी दर्शन सिंह साहसी को जान से मार डाला. वहीं इस घटना के तुरंत बाद गैंग ने पंजाबी गायक चन्नी नट्टन के घर के बाहर फायरिंग की है. गैंग ने घटना से जुड़ा हुआ वीडियो भी जारी किया है. बाद में बिश्नोई गैंग ने फेसबुक पर बाकायदा पोस्ट करके इस घटना की जिम्मेदारी भी ली.

दोनों ही घटनाओं की जिम्मेदारी लेते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गोल्डी ढिल्लन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. उसने अपनी पोस्ट में दावा किया है कि कारोबारी दर्शन सिंह की हत्या उसके गैंग ने की है क्योंकि वो नशे का मोटा कारोबार करता है. उसने ये भी लिखा है कि जब बिश्नोई गैंग को उसने मांगने पर पैसा नहीं दिया और उनका नंबर ब्लॉक कर दिया, तो गैंग ने उसकी हत्या कर दी.

पोस्ट करके दी कारोबारी की हत्या की जानकारी.

बिश्नोई गैंग ने एक ही दिन में दो वारदातों को अंजाम दिया है और अलग-अलग सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये इसकी जिम्मेदारी ली है. चन्नी नट्टन के घर के बाहर धड़ाधड़ फायरिंग करने के बाद गैंग की ओर से लिखे गए पोस्ट में बताया गया है कि उनकी सिंगर चन्नी नट्टन के साथ पर्सनल दुश्मनी नहीं है लेकिन गायक सरदार खेरा के साथ उसकी बढ़ती नजदीकी की वजह से उसे निशाना बनाया गया है.

बिश्नोई गैंग ने ली सिंगर के घर फायरिंग की जिम्मेदारी.

गोल्डी ढिल्लन ने कइस पोस्ट के साथ ही ये भी चेतावनी दी है कि जो भी सिंगर आगे चलकर सरदार खेहरा के साथ कोई काम या संबंध रखेगा, वह अपने नुकसान के लिए खुद जिम्मेदार होगा. पोस्ट में सरदार खेहरा को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है.

आतंकवादी संगठन घोषित है बिश्नोई गैंग

आपको बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग को अपनी हरकतों की वजह से कनाडा सरकार ने आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है. सितंबर, 2025 में ये फैसला गैंग की ओर से कनाडा में हिंसा, जबरन वसूली और धमकी का माहौल बनाने के कारण लिया गया था. इसका मतलब है कि अब कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को समर्थन देना या उससे संबंधित किसी भी वित्तीय लेनदेन में शामिल होना अपराध है. इसके अलावा कनाडा में इस गिरोह की किसी भी संपत्ति को जब्त किया जा सकता है.

Prateeti Pandey

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें

homeworld

कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत, कारोबारी की हत्या, सिंगर के घर फायरिंग

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *