ऑल इंग्लैंड ओपन के पहले दिन लक्ष्य सेन का बड़ा उलटफेर, डिफेंडिंग चैंपियन को दी मात

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 के पहले दिन सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया। उन्होंने पुरुष सिंगल्स के पहले दौर में टॉप सीड और गत चैंपियन चीन के शी यूकी को हराया और बाहर का रास्ता दिखाया। 2022 के फाइनलिस्ट सेन ने एक घंटे 18 मिनट में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन को 23-21, 19-21, 21-17 से हराया। भारत की मिश्रित युगल जोड़ी ध्रुव कपिला और तनिशा क्रास्टो भी दूसरे दौर में पहुंच गई। उन्होंने मलेशिया की हू पेंग रॉन और चेंग सु यिन की जोड़ी को 21-17, 21-19 से हराया। 
वहीं 24 वर्षीय सेन की इससे पहले चीनी खिलाड़ी के खिलाफ एकमात्र जीत एशियन गेम्स टीम चैंपियनशिप में आई थी। उन्होंने अपने गेम में आक्रामकखेल दिखाते हुए अपने अनुभवी प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाया। 17-10 की बढ़त लेने के बाद ऐसा लग रहा था कि वह आसानी से जीत जाएंगे। शी ने वापसी करते हुए स्कोर 18-17 कर दिया। सेन ने फिर से पहल करते हुए तीन गेम प्वाइंट हासिल किए, लेकिन चीनी खिलाड़ी ने न सिर्फ उन्हें बचाया बल्कि एक और प्वाइंट भी बचाया। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने गेम अपने नाम किया। 
वहीं दूसरे गेम में शीन ने आक्रामक खेल दिखाया और सेन को 13-19 की पिछड़ने के बाद वापसी करनी पड़ी। उनकी कोशिश निर्णायक गेम तक ले जाने के लिए काफी नहीं थी। तीसरे और अंतिम गेम में सेन ने नेट पर शानदार नियंत्रण दिखाया और फ्लैट एक्सचेंज में भी दबदबा बनाया जिससे उन्होंने 16-11 की बढ़त हासिल की और चार मैच पॉइंट भी मिले। शी ने एक प्वाइंट बचाया, लेकिन उनकी लिफ्ट लंबी चली गई और मैच सेन के नाम हो गया। 

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *