लखीमपुर का फेमस पिंटी जी भटूरे, 25 साल से स्वाद बरकरार, मात्र 40 रुपये में मिल रहा लाजवाब जायका

X

लखीमपुर का फेमस पिंटी जी भटूरे, 25 साल से स्वाद बरकरार, कीमत मात्र 40 रुपये

 

arw img

Lakhimpur Famous Pinti Ji Bhature: लखीमपुर खीरी में स्वाद के शौकीनों के लिए पिंटी जी भटूरे वाले की दुकान खास पहचान बना चुकी है. जेल गेट रोड पर स्थित यह दुकान 25 साल से लोगों को गरमा-गरम भटूरे और मसालेदार घुट्टी हुई मटर का स्वाद परोस रही है. यहां का स्वाद इतना लाजवाब है कि जो एक बार खा ले, बार-बार लौटकर आता है. दुकान संचालक हरविंदर सिंह सनी बताते है कि यह दुकान उनके पिता पिंटू जी के नाम पर मशहूर हुई. पहले 4 रुपये में मिलने वाली प्लेट आज 40 रुपये की है. लेकिन स्वाद और गुणवत्ता में कोई बदलाव नहीं किया गया. एक प्लेट में दो भटूरे, मटर की सब्जी, अचार और हरी मिर्च मिलती है. सुबह 9 से शाम 5 बजे तक यहां लोगों की भीड़ लगी रहती है और दूर-दूर से लोग इसका स्वाद लेने पहुंचते है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *