Last Updated:
Health tips : खरगोन में डॉ. बीएस पटेल के अनुसार, मां का दूध न मिलने पर नवजात के लिए बकरी का दूध सबसे फायदेमंद है, इसमें कम वसा और जरूरी खनिज तत्व होते हैं जो बच्चे की सेहत के लिए बेहतर हैं.
खरगोन. गर्भावस्था और डिलीवरी के बाद का समय मां और नवजात दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है. इस दौरान नवजात को सही पोषण मिलना बहुत जरूरी है. लेकिन कई मामलों में यह देखने में आता है कि डिलीवरी के बाद मां को पर्याप्त मात्रा में दूध नहीं बन पाता या किसी कारणवश वह बच्चे को स्तनपान नहीं करा पाती. ऐसे में परिवार के सामने सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि बच्चे को क्या पिलाया जाए ताकि उसकी सेहत पर कोई असर न पड़े. डॉक्टरों के अनुसार, ऐसी स्थिति में नवजात को बाहरी दूध दिया जाता है.
बकरी का दूध ज्यादा फायदेमंद
आमतौर पर लोग गाय या भैंस का दूध देना शुरू कर देते हैं. हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि नवजात शिशुओं के लिए गाय-भैंस की तुलना में बकरी का दूध ज्यादा फायदेमंद होता है. इसे पचाना आसान होता है और यह मां के दूध जैसा ही माना जाता है. खरगोन जिले के शासकीय पशु चिकित्सालय में पदस्थ सहायक शल्य चिकित्सक डॉ. बीएस पटेल बताते हैं कि पुराने समय में बकरी का दूध आसानी से उपलब्ध होता था. गांवों में लगभग हर घर में बकरियां पाली जाती थीं और लोग नियमित रूप से इसका सेवन करते थे. उस समय बच्चों और बुजुर्गों के लिए बकरी का दूध खास तौर पर उपयोगी माना जाता था, क्योंकि यह हल्का और जल्दी पचने वाला होता है.
ऊपर के दूध की क्यों जरूरत पड़ती है
वे बताते हैं कि जब किसी महिला की डिलीवरी के बाद दूध नहीं उतरता या कम बनता है, तब डॉक्टर भी कई बार बकरी का दूध देने की सलाह देते हैं. क्योंकि, बकरी के दूध में कई जरूरी खनिज तत्व मौजूद होते है, जो नवजात के शरीर के लिए अनुकूल रहता है. इससे बच्चे को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और पेट से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं, साथ ही किसी तरह का नुकसान भी नहीं होता.
बकरी का दूध गाय-भैंस से अच्छा क्यों
विशेषज्ञों के मुताबिक, गाय और भैंस के दूध की तुलना में बकरी के दूध में वसा की मात्रा कम होती है. जहां गाय के दूध में लगभग 4 से 5 प्रतिशत वसा पाई जाती है और भैंस के दूध में यह 7 प्रतिशत या उससे अधिक होती है, वहीं बकरी के दूध में करीब 3.5 प्रतिशत वसा होती है. जिसकी वजह से यह दूध पतला होता है और नवजात के लिए पचाना आसान रहता है.
पोषक तत्वों से भरपूर बकरी के दूध
इसके अलावा बकरी के दूध में कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे जरूरी खनिज तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये तत्व बच्चे की हड्डियों के विकास और शरीर की मजबूती के लिए जरूरी होते हैं. साथ ही यह दूध शरीर में जरूरी मिनरल्स की कमी को भी पूरा करने में मदद करता है. डॉक्टरों का कहना है कि अगर किसी कारणवश मां का दूध उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, तो बकरी का दूध नवजात के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है.
About the Author
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें