मुरैना के एनएच-44 पर हादसे में मजदूर की मौत: हाईवे पर जाम लगा, पुलिस ने ट्रैफिक बहाल कराया – Morena News


मुरैना में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार को तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जबकि घटना के चलते हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के देवरी गांव के पास की है। जानकारी के अनुसार, बाइक क्रमांक UP 95/U 2384 पर सवार अजय जाटव (30) को किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अजय जाटव की मौके पर ही मौत हो गई। हाईवे पर लगा जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा
हादसे के बाद मृतक का शव सड़क पर होने और लोगों की भीड़ जुटने से नेशनल हाईवे-44 पर यातायात बाधित हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराया। सिविल लाइन थाना प्रभारी उदय भान यादव ने बताया कि मृतक अजय जाटव छतरपुर जिले का रहने वाला था और मुरैना में मजदूरी करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *