ब्लड रेड ब्राइडल लहंगे में अप्सरा लगीं कुल्दीप की दुल्हनिया, एक ही झलक में फिदा हो गए…

होमफोटोलाइफ़फैशन

ब्लड रेड ब्राइडल लहंगे में अप्सरा लगीं कुल्दीप की दुल्हनिया, एक ही झलक में…

Last Updated:

क्रिकेटर कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी गर्लफ्रेंड वंशिका चड्ढा शादी कर ली है. सोशल मीडिया पर दोनों के ब्राइडल लुक और उनका रॉयल वेडिंग स्टाइल हर किसी का ध्यान खींच रहा है. रेड लहंगे और गोल्डन शेरवानी में यह कपल किसी शाही जोड़ी से कम नहीं लग रहा. (All photos- kuldeep_18/Instagram)

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव और उनकी पत्नी वंशिका चड्ढा की शादी ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं. इस रॉयल वेडिंग में दोनों के आउटफिट्स ने लोगों का दिल जीत लिया. हर तस्वीर में उनका लुक बेहद क्लासी, ट्रेडिशनल और एलिगेंट नजर आया, जिसने इस शादी को और भी खास बना दिया.

दुल्हन वंशिका चड्ढा का ब्राइडल लुक बेहद खूबसूरत और रॉयल था. उन्होंने गहरे लाल रंग का हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा पहना, जिसमें गोल्डन जरी का बारीक काम किया गया था. लहंगे की डिजाइन इतनी डिटेल्ड थी कि हर एंगल से यह बेहद आकर्षक लग रहा था. इसके साथ उन्होंने मैचिंग रेड दुपट्टा सिर पर ओढ़ा, जो उनके लुक को पूरी तरह ट्रेडिशनल टच दे रहा था.

वंशिका की ज्वेलरी भी उनके लुक का खास हिस्सा रही. उन्होंने गोल्डन चोकर नेकलेस, बड़े ईयररिंग्स, मांग टीका और नथ पहनी थी, जो उनके ब्राइडल अवतार को कंप्लीट कर रही थी. हाथों में चूड़ा और कलीरे ने उनके लुक को और भी ग्रेसफुल बना दिया. उनका मेकअप सॉफ्ट ग्लैम था, जिसमें न्यूड टोन और शार्प आई मेकअप ने उनकी खूबसूरती को और निखार दिया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वहीं, कुलदीप यादव का ग्रूम लुक भी किसी रॉयल प्रिंस से कम नहीं था. उन्होंने आइवरी और गोल्डन शेड का एम्ब्रॉयडरी वाला शेरवानी पहना, जो बेहद क्लासी और एलिगेंट लग रहा था. इसके साथ उन्होंने मैचिंग पगड़ी और लेयर्ड पर्ल नेकलेस कैरी किया, जिससे उनका पूरा लुक और भी रिच नजर आया.

कपल की एंट्री और वरमाला सेरेमनी के दौरान दोनों के आउटफिट्स का कॉम्बिनेशन देखने लायक था. रेड और गोल्ड का यह ट्रेडिशनल कॉम्बिनेशन हमेशा की तरह परफेक्ट लगा. दोनों की केमिस्ट्री और स्माइल ने इस लुक को और भी खास बना दिया, जिससे उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो गईं. उन्होंने अपनी शादी का फोटोशूट भी काफी रॉयल अंदाज में कराया था, जो बेहद ड्रीमी लग रहा था.

शादी की बाकी तस्वीरों में वंशिका का लहंगा क्लोजअप में और भी शानदार नजर आया. लहंगे पर किए गए ज्योमेट्रिक और फ्लोरल पैटर्न्स का बारीक काम उनकी आउटफिट की खूबसूरती को और बढ़ा रहा था. वहीं, दुपट्टे की बॉर्डर और हैंड एम्ब्रॉयडरी ने इसे और भी रिच लुक दिया. हाथ पर मिनिमल एक्सेसरीज़ बेहद खूबसूरत लग रहा था.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *