Kulanjan Benefits : इसे अदरक समझने की न करें भूल, उससे भी ज्यादा चमत्कारी, बुखार से अस्थमा तक में रामबाण

Last Updated:

Health Tips : इसकी जड़ी बूटी शरीर को स्वस्थ रखने में काफी ज्यादा मददगार है. इसके चौंकाने वाले फायदे हैं. दिखने में बिल्कुल अदरक की तरह लगती है. सिर से लेकर पेट तक कई समस्याओं में भी तेजी से आराम दिलाती है.

बागपत. आयुर्वेद में एक से एक चमत्कारी जड़ी बूटी हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में काफी ज्यादा मददगार हैं. आज हम ऐसी ही एक जड़ी बूटी के बारे में बताने जा रहे हैं. इसका नाम कुलंजन है. इस जड़ी बूटी के इस्तेमाल से शरीर को चौंकाने वाले फायदे होते हैं. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ मौसम बदलने के साथ होने वाली बीमारियों से बचाता है. बुजुर्ग, महिला और बच्चों समेत हर कोई भी इसका सेवन कर चमत्कारी स्वास्थ्य लाभ ले सकता है. बागपत के आयुर्वेदिक चिकित्सा डॉ. राघवेंद्र चौधरी बताते हैं कि कुलंजन एक चमत्कारी आयुर्वेदिक औषधि है, जो दिखने में बिल्कुल अदरक की तरह लगती है. इसका इस्तेमाल मौसम संबंधित बीमारियों में करने से हैरान कर देने वाले फायदे होते हैं.

खाली पेट लहसुन-शहद जादुई, 7 दिन में दिखेगा असर, इम्यूनिटी से लेकर दिल तक रखे फिट

खांसी, जुकाम में रामबाण

डॉ. राघवेंद्र बताते हैं कि इसका इस्तेमाल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, जिससे संपूर्ण शरीर रोगों से दूर रहता है. इसका इस्तेमाल करने से सांस संबंधित समस्याएं तेजी से ठीक होती हैं. कुलंजन से अस्थमा जैसी गंभीर बीमारी में भी तेजी से आराम मिलता है. खांसी, जुकाम और बुखार में यह चौंकाने वाले फायदे देती है. कुलंजन पेट से जुड़ी बीमारियों में भी तेजी से आराम देती है और स्किन संबंधित समस्याओं में भी तेजी से लाभ प्रदान करती है.

कैसे करें इस्तेमाल

आयुर्वेदिक चिकित्सा डॉ. राघवेंद्र के अनुसार, कुलंजन के चूर्ण का इस्तेमाल आप गर्म दूध और पानी के साथ कर सकते हैं. इसके चूर्ण का इस्तेमाल आप मिश्री के साथ भी करके स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं. यह अर्थराइटिस यानी गठिया बाय में भी बहुत अच्छे फायदे शरीर को देता है.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

इसे अदरक समझने की न करें भूल, उससे भी ज्यादा चमत्कारी, कई रोगों में रामबाण

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *