Last Updated:
Kriti Sanon Velvet Saree Look: सीजन के बदलते ही हर साल वेलवेट हर साल धमाकेदार वापसी करता है. लंबे समय से वेलवेट विंटर वेडिंग का एक अहम हिस्सा बन हुआ है. हाल ही में मुंबई में हुए नूपूप सेनन के रिसेप्शन में कृति सेनन भी इस ट्रेंड को आगे बढ़ाते नजर आयीं.
नूपुर सेनन ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन के साथ उदयपुर में शादी की. सेरेमनी में बहुत ही क्लॉज रिश्तेदार और फ्रेंड्स को बुलाया गया था. वेडिंग सेरेमनी के बाद पिछली शाम मुंबई में रिसेप्शन किया. यहां बॉलीवुड से जुड़े कई चेहरे नजर आए. लेकिन महफिल दुल्हन की बहन कृति सेनन ने वेलवेट साड़ी पहन लूट ली.
विंटर वेडिंग में वेलवेट के जादू से कोई नहीं बच पाया है. नूपुर सेनन के रिसेप्शन में कृति सेनन का लुक इसका एक परफेक्ट उदाहरण है. कृति ग्रीन शेड की वेलवेट साड़ी में बेहद हसीन नजर आ रही थी.
कृति सेनन ने ऑलिव ग्रीन वेलवेट साड़ी पहनी है. वेलवेट कपड़ा साड़ी को रिच और रॉयस लुक देता है. साड़ी की गोल्डन एम्ब्रॉयडरी बॉर्डर सादा रंग होने के बावजूद लुक को खास बना रही है. साड़ी की ड्रेपिंग साफ और नीट है, जिससे पूरा लुक बहुत ग्रेसफुल दिख रहा है.
ब्लाउज स्लीवलेस और डीप नेक है, जिस पर हल्की गोल्डन डिटेलिंग है. यह ब्लाउज साड़ी के भारी कपड़े के साथ बैलेंस बनाता है और लुक को मॉडर्न टच देता है.मिडिल पार्टिंग के साथ स्ट्रेट और खुला छोड़ा गया है, जो इस ट्रेडिशनल लुक को और एलिगेंट बनाता है. यह स्टाइल दिखाता है कि एक अच्छा कपड़ा, सही फिट और कम एक्सेसरीज मिलकर बहुत क्लासी और रॉयल लुक बना सकते हैं. यह लुक शादी, रिसेप्शन या किसी बड़े फंक्शन के लिए बिल्कुल परफेक्ट है.
रिसेप्शन में मॉनी रॉय, नेहा धुपिया, सॉफी चौधरी, करिश्मा तमन्ना जैसी तमाम सेलिब्रिटी साड़ी में पहुंचें. सिल्क से लेकर शिफॉन, जॉर्जट फेब्रिक की साड़िया एक्ट्रेस के बीच पहली पसंद के रूप में नजर आयी.
क्या वेलवेट साड़ी बेस्ट ऑप्शन है- अगर आप शादी में साड़ी पहनने का प्लान कर रही हैं, तो इन लुक्स से इंसपिरेशन ले सकती है. खासतौर पर यदि आपकी हाइट लंबी है तो वेलवेट की साड़ी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है.
वेलवेट साड़ी के साथ कैसे स्टाइल करेंं लुक- वेलवेट साड़ी खरीदते समय ये बात ध्यान में रखें कि इस पर ज्यादा वर्क न हो, आप इसके ब्लाउज पर हैवी वर्क रख सकते हैं. इससे आपको गले में नेकलेस पहनने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. वेलवेट साड़ी बहुत ही मिनिमल मेकअप के साथ स्टाइल किया जा सकता है.
About the Author
शारदा सिंहSenior Sub Editor
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
.