सोंठ, शहद या दालचीन? दूध में क्या मिलाकर पीने से मिलेगी सर्दियों में ज्यादा गर्माहट, जानें

Last Updated:

Winter health tips : सर्दियों के मौसम में शरीर को अंदर से मजबूत और गर्म रखना बेहद जरूरी है. ऐसे में दूध के साथ कुछ प्राकृतिक चीजें मिलाकर पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं. दूध में हल्दी मिलाने से इम्युनिटी बढ़ती है और सर्दी-जुकाम से बचाव होता है. अदरक वाला दूध शरीर में गर्माहट लाता है. शहद मिलाकर पीने से ऊर्जा मिलती है. दालचीनी को दूध के साथ पीने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है. हृदय को भी मजबूत बनाए रखता है.

सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म बनाए रखना बेहद जरूरी होता है. इससे सर्दी जुकाम जैसी समस्याएं कम होती हैं. इन दिनों दूध में हल्दी मिलाकर पीने से शरीर को इम्युनिटी मिलती है. हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. इसे रात में पीने से सर्दी-खांसी दूर होती है और शरीर में गर्माहट आती है.

घरेलू उपाय

दालचीनी को पीसकर पाउडर बनाकर रख लें. इसे दूध के साथ पीने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और ठंड के असर को भी ये कम करता है. हृदय को भी मजबूत बनाए रखने में मदद करता है. दालचीनी में मौजूद कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं.

घरेलू उपाय

अश्वगंधा शरीर के लिए काफी फायदेमंद है. ये बालों को मजबूत बनाने के साथ शरीर को भी अंदरूनी मजबूती देता है. इसे दूध के साथ मिलाकर पीने से शरीर की कमजोरी दूर होती है, तनाव को कम करता है और सर्दियों में शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

घरेलू उपाय

केसर में कई औषधीय गुण होते हैं, जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ता है. इसमें मौजूद आयरन, पोटैशियम, मैंगनीज जैसे जरूरी तत्व शरीर के लिए काफी फायदेमंद हैं. केसर को दूध के साथ मिलाकर पीने से शरीर में ऊर्जा बढ़ाती है और ठंड से भी बचाव होता है. ये त्वचा के लिए भी लाभकारी है.

घरेलू उपाय

सर्दियों में अक्सर ठंड लगने से शरीर में जकड़न हो जाती है, जिसे खत्म करने में काफी वक्त लगता है. जकड़न के कारण खराश जैसी समस्या भी होने लगती है. इसे खत्म करने के लिए इलायची पाउडर को दूध में मिलाकर पीने से काफी राहत मिलती है. ये पाचन को दुरुस्त रखता है.

घरेलू उपाय

सोंठ को दूध में मिलाकर पीने से सर्दियों में शरीर को काफी आराम मिलता है. यह जोड़ों के दर्द की समस्या को राहत देता है. गैस संबंधित समस्या भी खत्म करता है. सर्दियों में सोंठ वाला दूध पीने से शरीर में गर्माहट भी बनी रहती है. सर्दी जुकाम भी खत्म होता है.

घरेलू उपाय

शहद को दूध के साथ मिलाकर पीने से नींद न आने जैसी समस्या दूर होती है. यह शरीर में पाचन सुधारता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है. रात में लेने से अच्छी नींद भी आती है. सूजन जैसी समस्या को भी कम करता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सोंठ, शहद या दालचीन? दूध में क्या मिलाने से मिलेगी सर्दियों में ज्यादा गर्माहट

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *