बाल और स्किन के लिए भी फायदेमंद! पंचपरणी बेल के उपयोग जानिए

Last Updated:

पंचपरणी बेल या रेलवे बेल दिखने में साधारण लगती है, लेकिन गुणों में खास है. यह तेजी से बढ़ने वाली बेल है, जिसके हल्के गुलाबी या बैंगनी फूल होते हैं. आयुर्वेद में इसके बीज और पत्तों का उपयोग पेट साफ करने, कब्ज दूर करने, सूजन व दर्द कम करने और त्वचा रोगों में किया जाता है. हालांकि, सभी प्रजातियां औषधीय नहीं होतीं, इसलिए विशेषज्ञ की सलाह के बिना इसका सेवन नहीं करना चाहिए.

गांव-देहात में अक्सर देखने को मिलने वाली एक बेल इन दिनों चर्चा में है. इसे लोग पंचपरणी बेल, रेलवे बेल के नाम से जानते हैं. यह तेजी से फैलने वाली बेल होती है, जिस पर हल्के गुलाबी या बैंगनी रंग के फूल खिलते हैं. आमतौर पर लोग इसे सजावट के लिए लगाते हैं, लेकिन यह पौधा औषधीय गुणों से भी भरपूर माना जाता है. यह बेल प्रायः Ipomoea प्रजाति की होती है.

क्या है पंचपरणी बेल? लोकल 18 से बातचीत के दौरान वैद्य डॉ. अभिषेक मिश्रा बताते हैं कि इस बेल की खास पहचान इसके पत्ते हैं, जो एक जगह पर पांच भागों में फैले रहते हैं, इसलिए इसे पंचपरणी कहा जाता है. यह पौधा बहुत तेजी से बढ़ता है और दीवार, पेड़ या बाड़ को आसानी से कवर कर लेता है.

डॉ. अभिषेक मिश्रा बताते हैं कि इस पौधे के बीज पेट साफ करने में मदद करते हैं. पुराने समय से लोग इसे कब्ज दूर करने के लिए इस्तेमाल करते आए हैं और पेट से जुड़ी कई समस्याओं के लिए फायदेमंद माना जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

डॉ. अभिषेक कुमार मिश्रा के अनुसार, इसके पत्तों का लेप बनाकर सूजन वाली जगह पर लगाने से दर्द और सूजन में राहत मिल सकती है.

फोड़े-फुंसी, खुजली या हल्की त्वचा की समस्या में पंचपरणी बेल के पत्तों का उपयोग किया जाता है. गांवों में इसे घरेलू इलाज के रूप में अपनाया जाता है. पत्तों का रस निकालकर सीधे उस जगह पर लगाया जाता है, जहां फोड़े-फुंसी या त्वचा से संबंधित कोई समस्या हो.

डॉ. अभिषेक कुमार मिश्रा बताते हैं कि इस पौधे की सभी किस्में औषधीय नहीं होतीं और कुछ प्रजातियां नुकसानदायक भी हो सकती हैं. इसलिए बिना सही पहचान के इसका सेवन नहीं करना चाहिए. किसी भी तरह के उपयोग से पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है.

पंचपरणी या रेलवे बेल एक ऐसा पौधा है, जो दिखने में साधारण लेकिन गुणों में खास है. सही जानकारी और सावधानी के साथ इसका उपयोग करने पर यह कई छोटी-बड़ी बीमारियों में फायदेमंद साबित हो सकता है. हालांकि, बिना विशेषज्ञ की सलाह के इसका सेवन नहीं करना चाहिए.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *