सर्दियों में बालों की रूखापन की समस्या? जानिए घर के आसान कंडीशनर का तरीका

Last Updated:

सर्दियों का मौसम आते ही बाल सबसे पहले प्रभावित होने लगते हैं कभी रूखापन, कभी टूटना और कभी बेजान लुक परेशान कर देता है. ऐसे में सिर्फ शैम्पू करना काफी नहीं होता. अगर बालों को सच में हेल्दी और सॉफ्ट रखना है, तो घर पर बने आसान और नेचुरल कंडीशनर बहुत काम आते हैं, और वह भी बिना किसी ज्यादा खर्च या झंझट के.

सर्दियों में बाल सबसे ज्यादा रूखे हो जाते हैं. ऐसे में घर पर बना केला और शहद का कंडीशनर काफी फायदेमंद साबित होता है. इसके लिए एक पका केला अच्छी तरह मैश करें, उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और इस पेस्ट को बालों की लंबाई में लगाएं. 25–30 मिनट बाद बाल धो लें. इससे बालों को भरपूर नमी मिलती है, उलझन कम होती है और बाल मुलायम व चमकदार दिखने लगते हैं.

दही

अगर बाल बेजान और बिना चमक के लगते हैं तो दही से बेहतर कुछ नहीं है. आधा कप दही में एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं और इस मिश्रण को स्कैल्प से लेकर बालों के सिरों तक अच्छी तरह लगाएं. 30 मिनट बाद हल्के शैम्पू से बाल धो लें. दही बालों को अंदर से पोषण देता है और सर्दियों में होने वाली ड्राइनेस को भी कम करता है.

एलेवेरा

एलोवेरा सर्दियों में बालों के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं है. ताजा एलोवेरा जेल लें और उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं. इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर लगाकर 10–15 मिनट तक छोड़ दें, फिर पानी से धो लें. यह स्कैल्प को ठंडक देता है, डैंड्रफ कम करता है और बालों को प्राकृतिक रूप से स्मूद बनाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

नारियल

बहुत ज्यादा ड्राई और फ्रिजी बालों के लिए नारियल दूध बेहतरीन उपाय है. आधा कप नारियल दूध में एक चम्मच नारियल तेल मिलाएं और इस मिश्रण को बालों की जड़ों से लेकर लंबाई तक अच्छे से लगाएं. 30 मिनट तक छोड़ने के बाद हल्के शैम्पू से धो लें. यह बालों की जड़ों तक नमी पहुंचाता है और सर्दियों में टूटते व रूखे बालों की समस्या को काफी हद तक कम करता है.

अंडा

अगर किसी के बाल पतले और कमजोर हो गए हैं तो अंडा कंडीशनर जरूर आजमाना चाहिए. घर पर अंडे का कंडीशनर बनाने के लिए एक अंडे में दो चम्मच दूध मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें. इस मिश्रण को बालों पर लगाएं और 20 मिनट तक छोड़ दें, फिर ठंडे पानी से धो लें. यह बालों को मजबूती देता है, टूट-फूट कम करता है और बालों में नेचुरल शाइन लाता है.

शहद

अगर आप अपने बालों में नेचुरल चमक लाना चाहते हैं तो शहद और गुलाब जल का मिश्रण शानदार उपाय है. दो चम्मच गुलाब जल में एक चम्मच शहद मिलाएं और इसे बालों पर लगाकर 15–20 मिनट के लिए छोड़ दें. यह बालों को हल्का, खुशबूदार और मुलायम बनाता है. सर्दियों में यह कंडीशनर खास तौर पर बहुत फायदेमंद साबित होता है.

कब लगाएं

घर पर बने नेचुरल हेयर पैक को हफ्ते में 1–2 बार लगाना सबसे सही रहता है. अगर बाल बहुत ज्यादा रूखे हैं तो इसे 3–4 दिन के गैप में इस्तेमाल किया जा सकता है, जबकि नॉर्मल बालों के लिए हफ्ते में एक बार काफी है. पैक हमेशा शैम्पू करने से पहले लगाएं और 20–30 मिनट तक रखें. किसी भी चीज़ का ज्यादा इस्तेमाल न करें, संतुलन बनाए रखना जरूरी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों में बालों की रूखापन की समस्या? जानिए घर के आसान कंडीशनर का तरीका

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *