बिना मावा, सिर्फ पके केले से बनती है उत्तराखंड की ये मिठाई, जानें रेसिपी…

Last Updated:

How to make banana gulagule: उत्तराखंड की रसोईयों में कई ऐसे पकवान है जो बेहद ख़ास महत्व रखते हैं. बरसात के दौरान आप पके केले की इस ख़ास स्वीट डिश को खा सकते हैं. एक बार इसका टेस्ट चखा तो समझ लीजिए, आप हो गए इस…और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • उत्तराखंड की पारंपरिक मिठाई ‘गुलगुले’ केले से बनती है.
  • गुलगुले बनाने के लिए केले, गुड़ और गेहूं का आटा चाहिए.
  • गुलगुले उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़ी एक स्वीट डिश है.
देहरादून: उत्तराखंड के रीति-रिवाज़ बेहद अलग हैं. यहां की संस्कृति, कपड़े और खान-पान लोगों को खूब रास आते हैं. यहीं कारण है कि देवभूमि उत्तराखंड में लाखों की संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं. राज्य के गांवों में कई ऐसे पकवान है, जो अपने ख़ास स्वाद और मिठास के लिए जाने जाते हैं. उन्हीं में से एक पारंपरिक रसोई से निकली स्वीट डिश (मिठाई) है-‘गुलगुले’. जिसके लिए आपके घर में पक चुके केले ही काफी है. ये मिठाई ऐसी है कि आप खाते नहीं थकेंगे.

एक्सपर्ट की ये ट्रिक बेहद आसान
इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री (Gulgule kaise bnaye) की आवश्यकता होती है और एक ख़ास ट्रिक के जरिए इसे बेहद कम समय में आप तैयार कर सकते हैं. एक्सपर्ट अनिता डिमरी ने उन सभी चीज़ों को हमारे साथ साझा किया. अगर आप इन्हें बारीकी से समझेंगे तो आप घर पर ही इस ख़ास स्वीट डिश के मज़े ले सकते हैं. बरसात के दौर में लोग अक्सर इस तरह के पकवान बनाते हैं. आईये इन्हें बारीकी से समझते हैं.

गुलगुले बनाने के लिए ये चीज़ें ज़रूरी

  • पके केले – 2
  • गेहूं का आटा – 1 कप
  • गुड़ – ½ कप
  • सौंफ – 1 चम्मच
  • इलायची पाउडर – ½ चम्मच
  • पानी – ज़रूरत के अनुसार
  • तेल – तलने के लिए
  • जानिए तो सही कैसे तैयार होते हैं ये गुलगुले
    सबसे पहले पके हुए केलों को छीलकर एक बर्तन में अच्छे से (gulgule banane ki recipe) मसल लें. अब आधा कप गुड़ को हल्के गर्म पानी में घोलकर छान लें. इस गुड़ के पानी को मसले हुए केलों में डालें और मिलाएं. फिर इसमें एक कप गेहूं का आटा डालकर पकौड़ी जैसा घोल तैयार करें. अब इसमें सौंफ और इलायची पाउडर मिलाएं. घोल न बहुत पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा हो. इस मिश्रण को 10 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें ताकि स्वाद अच्छे से मिल जाए.

    homelifestyle

    बिना मावा, सिर्फ पके केले से बनती है उत्तराखंड की ये मिठाई, जानें रेसिपी…

    .

    Source link

    Share me..

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *