ICC ODI रैंकिंग में इंग्लैंड के खिलाड़ियों का जलवा, आर्चर-रूट की लंबी छलांग; जानें ताजा अपडेट

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने वनडे में बल्लेबाजों और गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग जारी है. आईसीसी की ताजा रैंकिंग में इंग्लैंड के खिलाड़ियों को बंपर फायदा मिला है. तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं बल्लेबाजों की रैंकिंग में जो रूट और जोस बटलर ने भी लंबी छलांग लगाई है. 

जोफ्रा आर्चर ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. आर्चर ने वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में 16 पायदान की छलांग लगाई है. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में कुल आठ विकेट लिए. इस दौरान साउथेम्प्टन में 18 रन देकर चार विकेट हासिल करना भी शामिल है. 

केशव महाराज हैं वनडे के नंबर-1 गेंदबाज

बता दें कि गेंदबाजों की रैंकिंग में साउथ अफ्रीका के केशव महाराज नंबर-1 पर हैं. वहीं, इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर उनसे सिर्फ 26 रेटिंग अंक पीछे हैं. साउथ अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में आठ विकेट लेकर रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है. आर्चर के साथी आदिल रशीद ने वनडे गेंदबाजों की इस लिस्ट में सात स्थान की छलांग लगाई है. वह वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में आठवें पायदान पर पहुंच गए हैं. 

बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी आया अपडेट

बल्लेबाजी रैंकिंग की बात करें तो इंग्लैंड की तिकड़ी ने धमाल मचाया है. जो रूट पांच नंबर ऊपर उठकर 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि जोस बटलर सात पायदान ऊपर 35वें स्थान पर आ गए हैं. इनके अलावा जैकब बेथेल ने 56 पायदान की छलांग लगाते हुए 65वां स्थान हासिल किया है.

मेजबान संयुक्त अरब अमीरात और अफगानिस्तान की टीमों के साथ टी20 त्रिकोणीय सीरीज में पाकिस्तान ने शानदार जीत दर्ज की थी, जिसके बाद कई खिलाड़ियों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में सुधार किया है. पाकिस्तान के बाएं हाथ के स्पिनर सूफियान मुकीम ने फाइनल में दो विकेट हासिल किए थे. वह सात पायदान ऊपर चढ़कर 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

इनके अलावा, तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी चार पायदान ऊपर चढ़कर 22वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि लेग स्पिनर अबरार अहमद इस टूर्नामेंट में दो मैचों में छह विकेट लेकर 39 पायदान ऊपर चढ़ते हुए 27वें स्थान पर आ गए. 

10 विकेट के साथ ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुने गए मोहम्मद नवाज ने टी20 फॉर्मेट में गेंदबाजों की सूची में 13 पायदान की छलांग लगाई है. वह 30वें स्थान पर पहुंच गए हैं. इस सूची में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी शीर्ष पर बने हुए हैं.

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *