दो दिनों की गिरावट के बाद बढ़ी सोने की चमक, जानें आज 19 सितंबर 2025 को आपके शहर का ताजा भाव

Gold Price Today: पिछले लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज यानी 19 सितंबर 2025 को सोने की चमक तेज हुई है. एमसीएक्स पर सोने के दाम में 421 रुपये की उछाल आई है और यह प्रति 10 ग्राम 1,09,473 रुपये हो चुका है. इसके साथ ही एमसीएक्स पर चांदी भी 1644 रुपये यानी 1.3 प्रतिशत की उछाल के साथ प्रति किलो 1,28,755 रुपये पर कारोबार कर रही है. जिसके बाद चांदी ऑल टाइम हाई 1,30,284 रुपये प्रति किलो के करीब आ गई है.

24 कैरेट सोने की खरीदारी जहां लोग निवेश के उद्देश्य से कर रहे हैं तो वहीं 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना लोग ज्वैलरी के लिए खरीदते हैं. ओवरऑल अगर बात करें तो एक दिन पहले 18 सितंबर को 24 कैरेट सोना 1,11,170 रुपये पर बिक रहा था जबकि 17 सितंबर को यह 220 रुपये सस्ता होकर 1,11,710 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से उपलब्ध था.

इसी तरह से 22 कैरेट सोना भी 18 सितंबर को 500 रुपये गिरकर 1,01,900 रुपये पर आ गया था. जबकि 17 सितंबर को इसमें 200 रुपये की गिरावट आई थी और यह 1,02,400 रुपये पर आ गया था.

आपके शहर का ताजा भाव

आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और जयपुर में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,11,480 रुपये की दर से बिक रहा है जबकि 22 कैरेट सोना इन जगहों पर 1,02,200 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है. इसी तरह से 24 कैरेट सोना अहमदाबाद, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता में 1,11,330 रुपये की दर से बिक रहा है. जबकि 22 कैरेट सोना इन जगहों पर 1,02,500 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है.

डॉलर और कच्चे तेल का असर

विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव पर डॉलर इंडेक्स और कच्चे तेल की चाल का सीधा असर पड़ता है. हाल ही में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में गिरावट आई है, जिससे घरेलू बाजार में सोना महंगा हुआ है. वहीं कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड की मांग बढ़ी है, जिससे एमसीएक्स पर सोने के दामों में तेजी देखने को मिली है.

ये भी पढ़ें: जबरदस्त दबाव में भारतीय बाजार, 190 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी भी 25400 के नीचे फिसला

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *