चैत्र नवरात्र का पहला दिन, जानें किस रंग के कपड़े पहनना शुभ, स्टाइल करने का तरीका

Last Updated:

First Day Navratri Color: नवरात्री का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना बहुत ही शुभ माना जाता है. इस रंग का क्या महत्व होता है, चलिए इस लेख में समझते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

First Day Navratri Color: 19 मार्च 2016 से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रही है. नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की अराधना की जाती है. ये मां दुर्गा का पहला रूप हैं और इन्हें पर्वतों की शक्ति का प्रतीक माना जाता है. इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना शुभ होता है.

पीला रंग खुशियों, ऊर्जा और सकारात्मकता का रंग है. यह जीवन में उत्साह और उमंग लाता है. जैसे पर्वत मजबूत और अडिग होते हैं, वैसे ही मां शैलपुत्री भी हमें साहस और स्थिरता का संदेश देती हैं. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, पीला पहनकर इस दिन पूजा करने से मन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और जीवन में नई शुरुआत करने की ताकत मिलती है.

मां शैलपुत्री का रूप
मान्यताओं के अनुसार, माता शैलपुत्री शैलराज हिमालयर की पुत्री है. इन्हें ही माता पार्वती के नाम से भी जाना जाता है. इनका वाहन वृषभ है, इसलिए इन्हें वृषारूढा के नाम से पुकारते हैं. मां शैलपुत्री के दाएं हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल का फूल होता हैं.उन्हें सती के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि वो सती मां का ही दूसरा रूप हैं.

साड़ी- सूट पहनें
यदि आप नवरात्रि में मां भगवती की उपासना कर रहे हैं, तो मा शैलपुत्री को खुश करने के लिए पीले रंग की साड़ी या सूट पहनें. इसके लिए आप सिल्क, बनारसी, कोसे या कॉटन की साड़ी का चयन कर सकते हैं. यदि आप कुछ हल्की साड़ी पहनना चाहती हैं तो पीले रंग की शिफॉन या जॉर्जेट की साड़ी भी पहन कर पूजा कर सकती हैं. इस दिन के लिए आप पीले रंग के सूट का चयन भी कर सकते हैं. ये भी आपको ट्रेडिशनल और फेस्टिव लुक देगा.जरूरी ये है कि कपड़ा पीला और धुला हुआ हो.

ऐसे करें ट्रेडिशनल लुक को कम्प्लीट
नवरात्रि लुक को खास बनाने के लिए आप चुड़ी, बिंदी, मेहंदी और पायल पहन सकती हैं. ये सभी चीजें सौलह श्रृंगार का हिस्सा है. हिन्दू धर्म में महिलाएं हर शुभ अवसर पर इन्हें पहनती हैं. आप चाहें तो पीले रंग के एथिनिक वेयर के साथ मल्टी कलर चूड़ियों का कॉन्बिनेशन पहन सकते हैं. गले में सोने या फिर गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी पहनें या फिर आप चाहें तो मोती का चोकर सेट भी पहन सकती हैं. इसके साथ झुमके वाली नोज रिंग या फिर महाराष्ट्रीयन नोज रिंग पहनें ये आपके लुक को खूबसूरत और डिफरेंट दिखने में मदद करेगी.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *