वूमेंस डे पर जानें GenZ लड़कियों का फैशन, हर लुक में दिखता है पॉवर, आप भी लें टिप्स

Last Updated:

जेन जी लड़कियों के लिए विमेंस डे खुद को एक्सप्रेस करने का मौका है. वे बोल्ड कलर्स, यूनिक स्टाइल और मॉडर्न टच के आउटफिट्स पहनती हैं. पावर ड्रेसिंग, फ्यूजन फैशन और कैजुअल लुक्स पॉपुलर हैं.

आज की जेनरेशन यानी जेन जी (Gen Z) की लड़कियों के लिए विमेंस डे सिर्फ एक खास दिन नहीं, बल्कि खुद को एक्सप्रेस करने का मौका भी होता है. यही वजह है कि इस दिन वे अपने स्टाइल और ड्रेसिंग के जरिए भी एक मैसेज देना पसंद करती हैं. जेन जी का फैशन काफी एक्सपेरिमेंटल और कंफर्टेबल होता है.

वे ऐसे आउटफिट्स चुनती हैं जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ उनकी पर्सनैलिटी को भी दिखाएं. वूमेंस डे पर कई लड़कियां ऐसे कपड़े पहनना पसंद करती हैं जो कॉन्फिडेंस और इंडिपेंडेंस को दर्शाते हैं. इसलिए उनके कपड़ों में अक्सर बोल्ड कलर्स, यूनिक स्टाइल और मॉडर्न टच देखने को मिलता है.

जेन जी लड़कियों के बीच विमेंस डे पर पावर ड्रेसिंग का ट्रेंड भी काफी पॉपुलर है. इसमें ब्लेज़र, को-ऑर्ड सेट, ट्राउजर सूट या स्टाइलिश शर्ट-पैंट जैसे आउटफिट्स शामिल होते हैं. यह स्टाइल प्रोफेशनल होने के साथ-साथ बहुत स्मार्ट भी लगता है. कई लड़कियां इस दिन पर्पल, वाइट या पिंक जैसे कलर्स पहनना पसंद करती हैं, क्योंकि ये रंग महिलाओं की ताकत और एकता का प्रतीक माने जाते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ऑफिस जाने वाली जेन जी महिलाएं अक्सर ब्लेज़र के साथ जींस या ट्राउजर पहनकर एक क्लासी और कॉन्फिडेंट लुक क्रिएट करती हैं. वहीं कुछ लड़कियां मिनिमल ज्वेलरी और हल्के मेकअप के साथ इस लुक को और भी एलिगेंट बना देती हैं.

इसके अलावा जेन जी लड़कियां विमेंस डे पर फ्यूजन फैशन को भी काफी पसंद करती हैं. यानी ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का मिक्स. जैसे कि कुर्ती के साथ जींस, साड़ी के साथ बेल्ट या इंडो-वेस्टर्न ड्रेस. यह स्टाइल इसलिए भी पॉपुलर है क्योंकि इसमें ट्रेडिशन की झलक भी रहती है और मॉडर्न टच भी मिलता है. कई लड़कियां इस दिन साड़ी पहनना भी पसंद करती हैं, लेकिन उसे थोड़ा मॉडर्न अंदाज में स्टाइल करती हैं, जैसे स्नीकर्स के साथ साड़ी पहनना या क्रॉप टॉप के साथ साड़ी ड्रेप करना. इस तरह का स्टाइल जेन जी की क्रिएटिविटी और फैशन एक्सपेरिमेंट को दिखाता है.

कैजुअल और कम्फर्टेबल आउटफिट्स भी जेन जी के बीच काफी ट्रेंड में रहते हैं. कई लड़कियां विमेंस डेपर ओवरसाइज टी-शर्ट, ग्राफिक टी-शर्ट, डेनिम जैकेट या बैगी जींस पहनना पसंद करती हैं.

खास बात यह है कि कई ब्रांड्स विमेंस डे पर खास मैसेज वाली टी-शर्ट भी लॉन्च करते हैं, जिन पर “Empowered Women”, “Girls Support Girls” या “Stronger Together” जैसे स्लोगन लिखे होते हैं. जेन जी लड़कियां ऐसे कपड़ों को पहनकर अपनी सोच और सपोर्ट को भी जाहिर करती हैं. यह स्टाइल बहुत सिंपल होने के बावजूद काफी स्टाइलिश और यूथफुल लगता है.

आज की जेन जी के लिए फैशन का मतलब सिर्फ अच्छा दिखना नहीं, बल्कि कम्फर्ट और सेल्फ-एक्सप्रेशन भी है. इसलिए वे ऐसे कपड़े चुनती हैं जिनमें वे कॉन्फिडेंट महसूस करें. वूमेंस डे पर भी उनका फोकस किसी एक खास ड्रेस पर नहीं होता, बल्कि उस स्टाइल पर होता है जो उनकी पर्सनैलिटी को सबसे अच्छे तरीके से दिखा सके. यही वजह है कि जेन जी लड़कियां कभी पावर सूट, कभी साड़ी तो कभी कैजुअल स्ट्रीट स्टाइल पहनकर इस दिन को सेलिब्रेट करती हैं. उनके लिए असली फैशन वही है जिसमें वे खुद को फ्री, स्ट्रॉन्ग और कॉन्फिडेंट महसूस कर सकें.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *