Last Updated:
Tips And Tricks: पपीते के पत्ते प्राकृतिक औषधि हैं जो डेंगू जैसी बीमारियों में प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करते हैं. यह त्वचा की चमक बढ़ाने, मुंहासे कम करने और बालों को मजबूत बनाने में भी कारगर हैं. इनकी चाय, रस या पेस्ट का सेवन और उपयोग स्वास्थ्य व सौंदर्य दोनों के लिए लाभकारी है.

पपीता तो आप खा ही चुके होंगे, लेकिन क्या आपने कभी पपीते के पत्तों के चमत्कारी फायदे सुने हैं? आज हम आपको लोकल 18 की खास ‘टिप्स एंड ट्रिक सीरीज’ में बताने जा रहे हैं कि कैसे पपीते के पत्ते आपकी सेहत और खूबसूरती दोनों को संवार सकते हैं. खास बात ये है कि ये पत्ते डेंगू जैसे खतरनाक बुखार से लड़ने में भी बेहद मददगार हैं.

डेंगू में फायदेमंद
डेंगू के केस हर साल बढ़ते हैं, खासकर बारिश के मौसम में. ऐसे में पपीते के पत्तों का रस पीना बेहद असरदार होता है. इसमें मौजूद एंजाइम्स प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं. अगर किसी को डेंगू हो जाए, तो डॉक्टर की सलाह से रोज़ाना एक से दो चम्मच पपीते के पत्तों का ताजा रस लेना फायदेमंद माना जाता है.

चेहरे की खूबसूरती में भी काम आता है
अगर चेहरे पर पिंपल्स, दाग-धब्बे या ऑयली स्किन की समस्या है, तो पपीते के पत्तों का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं.हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करने से स्किन ग्लो करने लगती है और दाने धीरे-धीरे कम हो जाते हैं.

बालों की देखभाल में भी असरदार
पपीते के पत्तों का रस बालों में लगाने से डैंड्रफ कम होता है और बालों की जड़ें मजबूत होती हैं. इसका नियमित इस्तेमाल बालों को गिरने से भी रोकता है.

कैसे करें उपयोग?
डेंगू में: 5-6 पत्तों को धोकर पीस लें और रस निकाल लें. इसे खाली पेट एक छोटा चम्मच लें.
चेहरे के लिए: पत्तों का पेस्ट बनाएं और फेसपैक की तरह लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें.
बालों में: पत्तों का रस नारियल तेल में मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं और एक घंटे बाद धो लें.

पपीते के पत्तों का सेवन सीमित मात्रा में करें और किसी भी बड़ी बीमारी में पहले डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें.तो अगली बार जब आप पपीता खाएं, उसके पत्ते फेंकने से पहले ज़रा सोच लें– क्या पता यही पत्ते आपके सौंदर्य और सेहत के असली राज़ बन जाएं.