जानें टमाटर चटनी बनाने की ऐसी रेसिपी, चाहिए सिर्फ 3 चीज, खाते ही हो जाओगे दीवाने

होमफोटोलाइफ़फूड

जानें टमाटर चटनी बनाने की ऐसी रेसिपी, चाहिए सिर्फ 3 चीज, खाते ही हो जाओगे फैन

Last Updated:

Tomato chutney recipe : टमाटर की खट्टी-मीठी चटनी हर खाने का स्वाद बढ़ा देती है. हल्के मसालों, लहसुन और हरी मिर्च के तड़के से बनी ये चटनी मिनटों में तैयार हो जाती है. समोसे, पकौड़े या पराठों के साथ इसका स्वाद लाजवाब लगता है. एक बार खा लो तो बार-बार बनाने का मन करेगा. इस चटनी को बनाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं चाहिए. बस टमाटर, लहसुन, हरी मिर्च और कुछ मसाले. घर में जो चीजें आसानी से मिल जाएं, उनसे ही ये बढ़िया चटनी तैयार हो जाती है.

टमाटर की चटनी एक ऐसी चीज है जो खाने का मजा दोगुना कर देती है. खट्टी-मीठी और हल्की तीखी ये चटनी हर घर में पसंद की जाती है. इसे बनाना भी आसान है और स्वाद भी कमाल का होता है. शायद ही कोई होगा जिसने इसका स्वाद न चखा हो.

Local 18 से बातचीत में फरीदाबाद की सुनीता देवी बताती हैं कि इस चटनी को बनाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं चाहिए. बस टमाटर, लहसुन, हरी मिर्च और कुछ मसाले. घर में जो चीजें आसानी से मिल जाएं, उनसे ही ये बढ़िया चटनी तैयार हो जाती है. हरा धनिया इसका स्वाद और बढ़ा देता है. खाने वाले बार-बार मांगते हैं.

सुनीता देवी बताती हैं कि इसे बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें राई, जीरा, हींग और सूखी लाल मिर्च डालें. जैसे ही ये तड़कने लगे, खुशबू आने लगती है. यही खुशबू चटनी को और भी लाजवाब बनाती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इतना करने के बाद, अब इसमें लहसुन और हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लें. लहसुन का स्वाद जब तेल में मिल जाता है तो चटनी का टेस्ट और भी बढ़िया हो जाता है. इसे बनाने के लिए ज्यादा देर नहीं बसकुछ मिनट ही काफी है.

अब कटे हुए टमाटर और नमक डालकर अच्छे से पकाएं. टमाटर नरम हो जाएं और हल्का गाढ़ा सा बन जाए तब समझिए सही पक गए हैं. इसमें करीब 5–7 मिनट का समय लगता है. थोड़ा ठंडा होने के बाद इस मिश्रण को मिक्सी में हल्का पीस लें. ज्यादा बारीक नहीं, थोड़ा दरदरा रहेगा तो स्वाद और अच्छा लगेगा.

आखिर में हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लें. ये चटनी समोसे, पकौड़े, पराठे या डोसे के साथ खूब जमती है. हर कौर में इसका स्वाद अलग ही मजा देता है. एक बार बना ली तो बार-बार खाने का मन करेगा.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *