होली दहन के दौरान चाकूबाजी: रामनगर चौराहे पर युवक पर हमला, शराब के लिए रुपए नहीं देने पर वार – Indore News


होली के मौके पर पुलिस की सख्ती के दावों के बीच बाणगंगा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात चाकूबाजी की घटना सामने आई है। रामनगर चौराहे के पास छोटू यादव नाम के युवक पर दो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छोटू यादव अपने दोस्तों के साथ चाय पीने रामनगर चौराहे पर गया था। इसी दौरान वहां उसकी मुलाकात राज यादव और पीयूष डाबी से हुई। आरोप है कि दोनों ने शराब पीने के लिए उससे रुपए मांगे। छोटू द्वारा रुपए देने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया। परिजनों के अनुसार विवाद के दौरान राज यादव ने छोटू का हाथ पकड़ लिया, जबकि पीयूष डाबी ने चाकू निकालकर उसके हाथ पर वार कर दिया। हमले में छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया। निजी अस्पताल में भर्ती
घायल छोटू को तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन आरोप है कि होली के दिन पुलिस ड्यूटी में व्यस्त रहने के कारण बयान लेने तत्काल नहीं पहुंच सकी। हालांकि दोनों आरोपी राज और पीयूष अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *