Last Updated:
Copper Brass Utensils Cleaning Tips: तांबे और पीतल के बर्तन सिर्फ रसोई की शोभा ही नहीं बढ़ाते, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं. लेकिन समय के साथ इन पर जमा मैल और काला पन इन्हें बेकार बना देता है. जो दिखने में बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता. लेकिन आप इन्हें आसानी से घर पर मौजूद साधारण सी चीजों से हटा सकते हैं. जानिए इन बर्तनों की चमक वापस लाने के सबसे आसान उपाय.
Kitchen Hacks: भारतीय रसोई में तांबे और पीतल के बर्तन हमेशा से खास स्थान रखते हैं. यह बर्तन न केवल खाने की शोभा बढ़ाते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माने जाते हैं. लेकिन समय के साथ इन पर धूल, नमी और ऑक्सीकरण के कारण काला पन और मैल जम जाता है, जिससे ये अपनी असली चमक खो देते हैं. अक्सर लोग सोचते हैं कि इन्हें साफ करने के लिए महंगे केमिकल या बाजार से खरीदे गए स्पेशल क्लीनर की जरूरत होती है. हालांकि, सच यह है कि इन बर्तनों की चमक वापस लाना बहुत ही आसान है और इसके लिए रसोई में मौजूद साधारण चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है.
नींबू और नमक से साफ करना
सबसे सरल और कारगर तरीका है नींबू और नमक का उपयोग. नींबू में प्राकृतिक एसिड होता है, जो तांबे और पीतल पर जमी गंदगी, दाग और ऑक्सीडेशन को आसानी से हटाता है. इसके लिए ताजे नींबू को बीच से काटकर उसके ऊपर नमक छिड़कें और हल्के हाथ से बर्तन पर रगड़ें. कुछ ही मिनटों में मैल और काला पन हट जाएगा और बर्तन चमक उठेगा. आप चाहें तो नींबू के रस में थोड़ा नमक मिलाकर भी उपयोग कर सकते हैं. यह तरीका समय बचाने के साथ बर्तन को बिना किसी नुकसान के चमकदार बनाता है.
सिरका और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
दूसरा प्रभावी तरीका है सिरका और बेकिंग सोडा का उपयोग. सिरका प्राकृतिक क्लीनिंग एजेंट है और बेकिंग सोडा की सफाई क्षमता मिलकर बर्तन से जिद्दी मैल, दाग और हल्की खरोंच को हटाती है. इसके लिए एक कटोरी में सिरका लें और उसमें 1-2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं. इस पेस्ट को ब्रश या कपड़े से बर्तन पर लगाएं और 10-15 मिनट छोड़ दें. फिर नरम ब्रश से रगड़कर साफ पानी से धो लें. परिणामस्वरूप बर्तन चमकदार और साफ हो जाएगा.
नमक और टूथपेस्ट से भी बर्तन चमकाएं
अगर आपके पास ऊपर बताए गए चीजें नहीं हैं, तो आप सिर्फ नमक और टूथपेस्ट से भी बर्तन चमका सकते हैं. टूथपेस्ट में मौजूद सूक्ष्म कण गंदगी और हल्की खरोंच को हटाकर सतह को चमकदार बनाते हैं. इसके लिए टूथपेस्ट की मोटी परत बर्तन पर लगाएं, ऊपर से थोड़ा नमक छिड़कें, फिर ब्रश से रगड़कर साफ पानी से धो लें. यह तरीका छोटे बर्तनों या सजावटी आइटम्स के लिए बेहद उपयोगी है.
बर्तनों की देखभाल भी जरूरी
सिर्फ सफाई ही नहीं, बल्कि बर्तनों की सही देखभाल भी जरूरी है. तांबे और पीतल के बर्तनों को सफाई के बाद मुलायम सूखे कपड़े से अच्छी तरह पोंछें. इन्हें लंबे समय तक सूखे स्थान पर रखें और पानी या नमी के लगातार संपर्क में रखने से बचें. नियमित सफाई से बर्तन हमेशा नए जैसे दिखाई देंगे और इन पर मैल जमना बंद हो जाएगा.
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें
.