Last Updated:
Kitchen Hacks For Cooking: खाना बनाने में छोटी-छोटी गलतियां आम बात हैं, लेकिन अगर आपके पास सही हैक्स हों तो सब कुछ संभाला जा सकता है. चाहे सब्जी में तेल ज़्यादा हो या पानी, इन आसान तरीकों से आप मिनटों में समस्य…और पढ़ें
पानी ज्यादा होने पर सब्जी गाढ़ी करने के टिप्ससब्जी को फ्रिज में रखकर निकालें अतिरिक्त तेल
अक्सर सब्जी पूरी तरह पकने के बाद उसके ऊपर तेल तैरने लगता है. ऐसे में तुरंत परेशान होने की बजाय, पकी हुई सब्जी को कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें. ठंडक की वजह से तेल ग्रेवी से अलग होकर ऊपर जम जाता है. फिर आप चमचे की मदद से इस तेल को आराम से निकाल सकती हैं. इसके बाद सब्जी को दोबारा गर्म करके परोसें. इससे स्वाद भी बरकरार रहता है और सब्जी हल्की भी लगती है.
ब्रेड या आटे की लोई से सोखें तेल
अगर सब्जी में तेल ज़्यादा हो गया है तो ब्रेड का एक टुकड़ा लेकर उसे सब्जी की ऊपरी परत पर हल्के-हल्के घुमाएं. ब्रेड तुरंत तेल सोख लेगा और सब्जी का असली स्वाद वैसा का वैसा बना रहेगा. यही काम आटे की लोई से भी किया जा सकता है. लोई को गोल बनाकर सब्जी की सतह पर घुमाने से अतिरिक्त तेल उसमें सोख लिया जाएगा और आपका खाना बिल्कुल बैलेंस हो जाएगा.
तेल कम करने का एक और आसान तरीका है आइस क्यूब. इसके लिए एक स्टील की कटोरी में कुछ आइस क्यूब डालें और उसे सब्जी की सतह पर घुमाते रहें. ठंडक की वजह से तेल उस कटोरी पर जमकर चिपकने लगेगा और सब्जी का तेल कम हो जाएगा. यह तरीका बेहद आसान है और 5 मिनट से भी कम समय में असर दिखाता है.
पानी ज्यादा हो जाए तो क्या करें?
तेल की तरह ही कई बार सब्जी में पानी ज़रूरत से ज्यादा हो जाता है. ऐसे में सबसे आसान तरीका है कि सब्जी को तेज आंच पर पकाएं. पानी जल्दी-जल्दी उड़ेगा और ग्रेवी गाढ़ी हो जाएगी.
अगर आप चाहें तो कॉर्न फ्लोर या बेसन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके लिए सब्जी से थोड़ा पानी अलग करें, उसमें एक चम्मच भुना बेसन या कॉर्न फ्लोर डालकर घोल बना लें और फिर सब्जी में मिला दें. इससे ग्रेवी तुरंत गाढ़ी हो जाएगी और टेस्ट भी बढ़ जाएगा.
.