Kitchen Cleaning Tips: इस दिवाली अपने किचन को कैसे चमकाएं? ये टिप्स अपनाएं; रसोई चमक उठेगी

Last Updated:

Kitchen Cleaning Tips: रसोई घर में खाना बनाते वक्त अक्सर टाइल्स पर तेल और मसाले के छींटे पड़ जाते हैं, जिससे उन पर स्पॉट बना रह जाता है. उसे नए जैसा चमकाने के लिए घर पर रखी कुछ चीजों का प्रयोग आसानी से टाइल्स साफ करने के लिए कर सकते हैं, इसके लिए घर में रखे टूथपेस्ट, नींबू, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, सिरका जैसी चीजों का प्रयोग करके किचन को चमका सकते हैं.

घर की रसोई की टाइल्स साफ करने के लिए सिरका और बेकिंग सोडा का का प्रयोग काफी असरदार साबित होता है, इसके लिए एक बाउल में 1 कप सिरका और 2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं, इस मिश्रण को टाइल्स पर लगाकर 10 मिनट छोड़ दें, फिर ब्रश से रगड़ें और पानी से धो लें, इससे दाग-धब्बे और चिकनाई दोनों गायब हो जाते हैं.

किचन टाइल्स क्लीन करने की ट्रिक्स

नींबू का प्रयोग जिद्दी दागों को हटाने के लिए काफी असरदार होता है और अगर इसके साथ नमक को मिला दिया जाए तो यह एक तरह से हार्पिक जैसा काम करता है, इसका प्रयोग करने के लिए आधे नींबू पर थोड़ा नमक लगाकर टाइल्स पर रगड़ें, कुछ मिनट बाद गीले कपड़े से पोंछ दें, नींबू की एसिडिटी और नमक की रगड़ टाइल्स को तुरंत चमका देती है.

किचन टाइल्स क्लीन करने की ट्रिक्स

टाइल्स की सफाई के लिए बेकिंग पाउडर और पानी के पेस्ट का प्रयोग भी किया जा सकता है. इसके लिए 3 चम्मच बेकिंग पाउडर और थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं, इस पेस्ट को टाइल्स के जोड़ (ग्राउट) पर लगाएं और 15 मिनट बाद ब्रश करें, पुराना जमा मैल और फफूंदी साफ हो जाती है.

किचन टाइल्स क्लीन करने की ट्रिक्स

डिशवॉश लिक्विड और सिरका सेट टाइल्स को साफ करने के लिए एक स्प्रे बोतल में आधा कप सिरका और आधा कप डिशवॉश लिक्विड मिलाएं, टाइल्स पर छिड़ककर 5 मिनट बाद पोंछ लें, चिकनाई और गंदगी दोनों हटती हैं, टाइल्स में हल्की चमक आ जाती है.

किचन टाइल्स क्लीन करने की ट्रिक्स

टूथपेस्ट के प्रयोग से टाइल्स को साफ करने के लिए पुरानी टूथब्रश पर थोड़ा टूथपेस्ट लगाकर टाइल्स के जॉइंट्स को रगड़ें, थोड़ी देर बाद पानी से धो लें, हल्के दाग और पीली परत गायब हो जाती है.

किचन टाइल्स क्लीन करने की ट्रिक्स

ब्लीच और पानी के मिश्रण का प्रयोग टाइल्स को साफ करने में कर सकते हैं. इसके लिए 1 कप पानी में 2 चम्मच ब्लीच मिलाकर स्पंज से टाइल्स पोंछें, 10 मिनट बाद साफ पानी से धो लें, टाइल्स की पुरानी गंदगी और फफूंदी खत्म होती है.

किचन टाइल्स क्लीन करने की ट्रिक्स

गर्म पानी और सिरके से पोंछा करने से टाइल्स की चमक बरकरार रहती है. इसका प्रयोग करने के लिए एक बाल्टी गर्म पानी में 1 कप सिरका डालें और टाइल्स पर पोछा लगाएं, यह टाइल्स को प्राकृतिक चमक देता है और बदबू भी खत्म करता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

इस दिवाली अपने किचन को कैसे चमकाएं? ये टिप्स अपनाएं; रसोई चमक उठेगी

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *