‘420 किमी की रेंज में आने पर दुश्मन को कर देंगे तबाह’, किम जोंग की धमकी

Last Updated:

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपनी बेटी के साथ कई रॉकेट लॉन्च सिस्टम के परीक्षण का निरीक्षण किया है. यह कदम अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त ‘फ्रीडम शील्ड’ सैन्य अभ्यास के बीच उठाया गया है. उत्तर कोरिया ने 600 मिमी रॉकेट लॉन्चरों का टेस्ट किया, जबकि दक्षिण कोरिया ने करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलें दागे जाने का दावा किया.

Zoom

किम जोंग उन ने देखा लॉन्च.

सियोल: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपनी बेटी के साथ कई रॉकेट लॉन्च सिस्टम के टेस्ट का निरीक्षण किया. सरकारी मीडिया ने रविवार को यह बताया. इसे अमेरिका और दक्षिण कोरिया के चल रहे सैन्य अभ्यास का जवाब माना जा रहा है. उत्तर कोरिया ने हाल ही में अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यासों का जवाब देने की धमकी दी थी. दोनों देशों के ‘फ्रीडम शील्ड’ सैन्य अभ्यास चल रहे हैं, जिन्हें उत्तर कोरिया अपने खिलाफ हमला करने की तैयारी मानता है. सरकारी ‘कोरियाई सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (KCNA) ने बताया कि किम ने शनिवार को उत्तर कोरिया के पूर्वी तट के पास 12 हाई-प्रिसिजन 600 मिमी कैलिबर रॉकेट लॉन्चर्स के टेस्ट देखे.

किम जोंग उन ने क्या धमकी दी है?

दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि उत्तर कोरिया ने शनिवार को पूर्वी समुद्र की ओर करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने इन लॉन्च को ऐसा भड़काऊ कदम बताया जो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन करता है. KCNA के मुताबिक, किम ने कहा कि यह अभ्यास 420 किलोमीटर (260 मील) की रेंज में आने वाले दुश्मनों को ‘बेचैन’ कर देगा और उन्हें हमारे ‘स्ट्रेटेजिक न्यूक्लियर हथियार की ताकत’ अच्छे से समझ आ जाएगी.

बेटी के साथ दिखे किम जोंग उन

उनका इशारा शायद दक्षिण कोरिया और वहां तैनात अमेरिकी सैनिकों की तरफ था. KCNA के अनुसार, किम ने कहा, ‘अगर इस हथियार का इस्तेमाल होता है, तो इसकी रेंज में आने वाला दुश्मन का सैन्य ढांचा किसी भी तरह बच नहीं सकता.’ केसीएनए की तस्वीरों में किम और उनकी बेटी बड़े जैतूनी-हरे रंग के लॉन्च ट्रकों के पास चलते हुए और उनसे दागे जा रहे हथियारों को देखते हुए दिख रहे हैं. बताया जाता है कि किम जोंग उन की बेटी किम जू ऐ की उम्र करीब 13 साल है और वह 2022 के अंत से ही सैन्य परेड और हथियार लॉन्च जैसे कई बड़े कार्यक्रमों में अपने पिता के साथ नजर आ रही हैं. दक्षिण कोरिया की जासूसी एजेंसी ने पिछले महीने अनुमान लगाया था कि किम जोंग उन अपनी बेटी को उत्तराधिकारी बना सकते हैं.

About the Author

Yogendra Mishra

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *