अगले 25 साल में दोगुने हो जाएंगे किडनी कैंसर के मरीज, इन 5 लक्षणों को न करें नजरंदाज, वरना…

Last Updated:

Early Signs of Kidney Cancer: एक ग्लोबल स्टडी के अनुसार साल 2050 तक किडनी कैंसर के मामले दोगुने हो सकते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि किडनी कैंसर के 50% से ज्यादा मामलों में बचाव हो सकता है. इसके शुरुआती संकेत इग्नोर न करें.

अगले 25 साल में दोगुने हो जाएंगे किडनी कैंसर के मरीज, ये 5 लक्षण न करें इग्नोरकिडनी कैंसर से बचने के लिए वजन कंट्रोल रखें और स्मोकिंग छोड़ दें.

Rising Kidney Cancer Risk: किडनी कैंसर के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और इसके कारण बड़ी संख्या में लोग हर साल जान गंवा रहे हैं. एक हालिया ग्लोबल स्टडी में पता चला है कि साल 2050 तक दुनियाभर में किडनी कैंसर के मामले दोगुने हो सकते हैं. साल 2022 में ही किडनी कैंसर के 4.35 लाख नए केस मिले और 1.56 लाख लोगों की मौत हो गई. इस बढ़ते खतरे की सबसे बड़ी वजह मोटापा, स्मोकिंग, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और ब्लड प्रेशर या ब्लड शुगर का नियंत्रण न होना है. राहत की बात यह है कि इनमें से कई कारण पूरी तरह से बचाव योग्य यानी प्रिवेंटिबल हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर समय पर लाइफस्टाइल में बदलाव कर लिया जाए और शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न किया जाए, तो इस कैंसर से बचा जा सकता है.

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के फॉक्स चेज कैंसर सेंटर के शोधकर्ताओं ने नई स्टडी में चेताया है कि आने वाले 25 साल में किडनी कैंसर के मामले दोगुने हो सकते हैं. अगर लाइफस्टाइल और आदतें नहीं बदली गईं, तो ये आंकड़े 2050 तक बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच सकते हैं. शोध के अनुसार किडनी कैंसर के करीब 50% से अधिक मामले उन कारणों से होते हैं, जिन्हें हम अपनी लाइफस्टाइल बदलकर रोक सकते हैं. मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, धूम्रपान और फिजिकल एक्टिविटी की कमी इसके मुख्य कारण हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि वजन नियंत्रित रखना, समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाना और स्मोकिंग छोड़ना इस बीमारी से बचाव में मदद कर सकते हैं.

एक्सपर्ट्स की मानें तो लगभग 5% से 8% किडनी कैंसर के मामले अनुवांशिक होते हैं. आसान भाषा में कहें, तो ये मामले परिवार के कुछ जीन में बदलाव की वजह से होते हैं. अगर आपके परिवार में पहले किसी को किडनी कैंसर हुआ है, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है और नियमित रूप से जांच करवानी चाहिए. किडनी कैंसर के शुरुआती लक्षण अक्सर हल्के लगते हैं, लेकिन इन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है. अगर पेशाब में खून आना, पीठ में गांठ या सूजन, कमर और पसलियों के बीच लगातार दर्द, भूख में कमी, अत्यधिक थकावट जैसे संकेत नजर आएं, तो डॉक्टर से मिलकर अपनी जांच कराएं.

कुछ अन्य लक्षण भी किडनी कैंसर की ओर इशारा कर सकते हैं. अचानक वजन घटना, लगातार बुखार रहना, रात में पसीना आना, खून में कैल्शियम की मात्रा बढ़ना, एनीमिया और हाई ब्लड प्रेशर भी इस घातक बीमारी के संकेत हो सकते हैं. इन सभी लक्षणों को गंभीरता से लेना चाहिए और खासकर ये लंबे समय तक बने रहें, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें. किडनी कैंसर से बचाव पूरी तरह संभव है, बशर्ते समय पर कदम उठाए जाएं. नियमित रूप से हेल्थ चेकअप जैसे- लिपिड प्रोफाइल और किडनी फंक्शन टेस्ट करवाते रहना भी जरूरी है.

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय वर्तमान में News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में काम कर रहे हैं। उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 9 वर्षों का अनुभव है. वे खासतौर पर हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों को गहराई से स…और पढ़ें

अमित उपाध्याय वर्तमान में News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में काम कर रहे हैं। उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 9 वर्षों का अनुभव है. वे खासतौर पर हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों को गहराई से स… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

अगले 25 साल में दोगुने हो जाएंगे किडनी कैंसर के मरीज, ये 5 लक्षण न करें इग्नोर

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *