अनूपपुर में शादी के लिए युवती का अपहरण: पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, कार भी जब्त की – Anuppur News


अनूपपुर जिले के जैतहरी में शादी की नीयत से एक छात्रा का अपहरण करने वाले तीन युवकों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। घटना में इस्तेमाल की गई लग्जरी गाड़ी भी पुलिस ने जब्त कर ली है। जैतहरी थाना प्रभारी अमर वर्मा ने बताया कि पीड़ित लड़की शहडोल में पैरामेडिकल की पढ़ाई कर रही है। करीब तीन साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान चोरभठी के रहने वाले जयप्रकाश राठौर से हुई थी। जयप्रकाश उस पर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन लड़की ने मना कर दिया था। 13 मार्च को जब लड़की अपने घर के बाहर सहेली के साथ बैठी थी, तभी साफा बांधकर आए जयप्रकाश और उसके साथियों ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में खींच लिया और फरार हो गए। पुलिस की घेराबंदी देख रास्ते में छोड़ा अपहरण की खबर मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई और आरोपियों का पीछा शुरू किया। पुलिस की बढ़ती सख्ती देख जयप्रकाश डर गया और लड़की को पिपरिया के पास छोड़कर भाग निकला। लड़की ने वहां लोगों और अपने घर वालों को सूचना दी, जिसके बाद उसके भाई और मामा ने मौके पर पहुँचकर उसे सुरक्षित घर लाया। पुलिस ने इन्हें पकड़ा पकड़े गए आरोपियों में मुख्य आरोपी जयप्रकाश राठौर, शुभम राठौर और सागर पटेल शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इन तीनों ने मिलकर अपहरण की साजिश रची थी। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *