Last Updated:
Bhopal Model Khushboo Death Case: भोपाल की मॉडल खुशबू की मौत के मामले में आज तब नया मोड़ आया, जब खुशबू का आधार कार्ड मिला. आधार में उसकी फोटो बदली गई थी. इसके अलावा बैग से बुर्का और हिजाब भी मिला. जानें पूरा माजरा…
Bhopal Model Khushboo Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 27 वर्षीय मॉडल खुशबू वर्मा (उर्फ खुशी अहिरवार) की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है. पुलिस को खुशबू का आधार कार्ड मिला है, जिसमें उसकी बुर्का पहने फोटो दिख रही है. इसके अलावा उसके बैग से परिजनों को बहुत कुछ मिला है. साथ ही कई नई जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस ने भी आज आरोपी कासिम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
पुलिस ने छोला थाने में धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, SC/ST एक्ट और मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. जांच दो थानों में बंटी हुई है. खजूरी थाना खुशबू की मौत की पड़ताल कर रहा है, जबकि छोला थाना धर्म परिवर्तन और मारपीट के एंगल पर फोकस कर रहा है. आज पुलिस कासिम को खुशबू के फ्लैट पर ले गई, जहां से कई सुराग मिले. खासकर, खुशबू के आधार कार्ड में उसकी फोटो बदलकर बुर्के वाली तस्वीर लगाई गई थी. इसके बाद तो मामले ने और तूल पकड़ लिया.
मां ने लगाए गंभीर आरोप
छोला थाने में बयान दर्ज कराने पहुंचे खुशबू के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं. मां ने बताया, “कासिम ने पहचान छिपाकर खुशबू से दोस्ती की. जब उसके धर्म का पता चला, तब खुशबू अलग हो गई. कुछ दिन पहले कासिम उसे धोखे से उज्जैन ले गया, जहां मारपीट और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया.”
खुशबू के बैग से निकला बुर्का
पुलिस ने उन्हें खुशबू का सामान सौंपा, जिसमें बैग से बुर्का, हिजाब, मेकअप किट और सैंडल मिले. परिजनों को शक है कि कासिम ने उज्जैन ट्रिप पर धर्म परिवर्तन करवाया था. नहीं तो खुशबू ने बुर्का क्यों लिया? यह सवाल जांच के केंद्र में है.
बता दें कि मूलरूप से सागर की रहने वाली खुशबू भोपाल में मॉडलिंग कर रही थी. उसकी मौत ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है. खुशबू भोपाल के प्रतिष्ठित पीएम आवास (प्रोजेक्ट मैनेजर हाउसिंग) में एक फ्लैट में रहती थी. वहीं, प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि वह गर्भवती थी. फैलोपियन ट्यूब फटने से इंटरनल ब्लीडिंग के कारण उसकी मौत हुई. बॉडी पर जगह-जगह चोट के निशान, चेहरे पर सूजन और प्राइवेट पार्ट्स पर मारपीट के सबूत मिले हैं.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें
.