Khatu Shyam Mandir: होली से पहल बाबा खाटू श्याम मंदिर में फूलों से खास दरबार सजाया गया है. यहां फाल्गुन का लक्खी मेला चल रहा है. फाल्गुन मेले को दिव्य और आकर्षक बनाने के लिए श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है. विदेशी फूलों से सजे मंदिर की भव्यता देखने लाखों लोगों की भीड़ उमड़ रही है. दिव्य दरबार का वीडियो वायरल हो रहा है.
Khatu shyam mela 👏🏻 pic.twitter.com/UVAicQZbbl
— Anand D Agarwal (@Anands420) February 23, 2026
28 फरवरी तक चलेगा मेला
खाटू श्याम में फाल्गुन लक्खी मेला 21 फरवरी से शुरू हुआ था जो 28 फरवरी तक रहेगा. इस दौरान बाबा श्याम का दरबार विदेशी फूलों से सजाया गया है. सजावट ऐसी है कि इसकी भव्यता देखने के लिए पहले ही दिन ढाई लाख लोग यहां पहुंचे. आखिरी दिन तक करीब 30 से 35 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है.
शीश के दानी थीम पर सजा दरबार
इस साल फाल्गुन लक्खी मेले में मंदिर को “शीश के दानी” (बर्बरीक की गाथा) पर थीम पर सजाया गया है. मेले के एंट्री गेट पर 12 ज्योतिर्लिंग की झलक दिखाई गई है और 11 हजार डमरुओं से 20 फीट ऊंचा विशाल डमरू बनाया गया है. जो लोगों को आकर्षित कर रहा है.
विदेशों से मंगवाए फूल
मंदिर परिसर की सजावट के लिए लिली, हाइड्रेंजिया, ऑर्किड जैसे दुर्लभ फूल न्यूजीलैंड और चीन से भी मंगवाए गए हैं. वहीं तमिलनाडु, बंगाल औरकर्नाटक से आए सफेद गुलाब मोगरा व अन्य फूलों से बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार किया गया है.
फाल्गुन मेले का समय आता है जब खाटू नगरी रंगों से सराबोर हो जाती है और भक्त अपने आराध्य के साथ होली के गीतों के माध्यम से प्रेम व्यक्त करते हैं. यही वजह है कि इस शानदार फूलों से सजे दरबार को देखने और बाबा श्याम की झलक पाने के लिए श्रद्धालु घंटों कतारों में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.
Holika Dahan 2026: घर खरीदने में आ रही है दिक्कत, तो होलिका दहन पर करें जौ का ये उपाय
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
.