Khandwa News: मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में पलटी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 11 की मौत

Last Updated:

Khandwa News: खंडवा में आज (गुरुवार) एक बड़ा हादसा हो गया. दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं से भी ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में पलट गई. हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है.

खंडवा हादसा.

रिपोर्ट: अमित जायसवाल

Khandwa News: मध्य प्रदेश के खंडवा में दशहरा के पावन पर्व पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. पंधाना थाना क्षेत्र के पाडल फाटा और जामली गांव के बीच तालाब में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई. माता विसर्जन के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली में 20 से ज्यादा श्रद्धालु गए थे. इस दुखद घटना में 11 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में पांच नाबालिग लड़कियां, तीन नाबालिग लड़के, दो महिलाएं और एक पुरुष हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो चुका है. आरबीसी 6-4 के तहत सभी मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई. सभी 11 शवों का रात में ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

गुरुवार दोपहर के समय पाडल फाटा गांव के ग्रामीण नवरात्रि की समाप्ति पर माता की प्रतिमा विसर्जन के लिए आबना नदी पहुंचे थे. विसर्जन के बाद लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली में 20 से अधिक लोग सवार थे, जिनमें बच्चे, महिलाएं और पुरुष थे. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ड्राइवर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को नदी में उतार दिया था. इसी दौरान ट्रॉली पलट गई. तमाम लोग गहरे पानी में चले गए. चीख-पुकार मच गई. स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू कर दिया.

पुलिस, जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं. गोताखोरों की मदद से 11 शव बरामद किए गए. एसपी ने बताया कि नदी का जलस्तर ज्यादा होने से रेस्क्यू में चुनौतियां आ रही थीं. इसके लिए ड्रोन और क्रेन का सहारा भी लिया गया. कलेक्टर ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि और घायलों के इलाज का खर्च वहन करने की घोषणा की.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *