कीवी, मैंगो, अंजीर वाला केरल का हलवा! झारखंड में यहां बिखेर रहा है जलवा

Last Updated:

Kerala Special Halwa Recipe : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में उन्नीकृष्णन जी का केरल स्पेशल हलवा गोपाल मैदान के पास स्टॉल पर मिल रहा है, जो स्वाद, टेक्स्चर और विविध फ्लेवर के कारण लोगों में लोकप्रिय है.

जमशेदपुर : सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लोगों की खाने की पसंद एकदम बदल जाती है. ठंड में गर्मागर्म और मीठा खाने का शौक हर किसी को होता है. इसी बीच जमशेदपुर के बिष्टुपुर इलाके में इन दिनों एक खास तरह का केरल स्पेशल हलवा लोगों का दिल जीत रहा है. केरल से आए उन्नीकृष्णन जी अपने साथ पारंपरिक तरीके से बना यह अनोखा हलवा लेकर पहुंचे हैं, जिसे देखने और चखने के लिए लोग लगातार उनकी स्टॉल पर पहुंच रहे हैं.

जानें केरल स्पेशल हलवा की कीमत

यह हलवा पूरी तरह से गेहूं से बनाया जाता है. इसमें तरह-तरह के ड्राई फ्रूट्स मिलाए जाते हैं. उन्नीकृष्णन जी बताते हैं कि यह केरल की मशहूर रेसिपी है, जिसकी खासियत इसका अनोखा टेक्स्चर और फ्लेवर है. वहीं, अगर इसके कीमत की बात करें तो आधा किलो हलवा मात्र ₹300 में मिल रहा है. इसमें कीवी, मैंगो, पाइनएप्पल, मिक्स फ्रूट, ड्राई फ्रूट और अंजीर जैसे कई स्वाद उपलब्ध हैं. इसका रंग-रूप और बनावट इतना अलग है कि देखने भर से ही लोगों का मन मोहित हो जा रहा है.

जानें हलवे को लेकर ग्राहक ने क्या कहा

वहीं, स्टॉल पर पहुंचे संतोष ने बताया कि उन्होंने ऐसा हलवा जमशेदपुर में पहले कभी नहीं देखा था और न ही खाया था. वे अपनी पत्नी के साथ इसे खरीदने आए और अपने घर-परिवार के लिए भी कई पैक लेकर जा रहे हैं. उनका कहना है कि इसका स्वाद बेहद लाजवाब है और सर्दियों में इसे खाना एक अलग ही आनंद देता है.

2 माह तक खराब नहीं होता है ये हलवा

उन्नीकृष्णन जी के अनुसार इनका यह स्पेशल हलवा बिना फ्रिज में रखे लगभग दो महीने तक बिल्कुल सुरक्षित रहता है. इसका स्वाद भी बना रहता है. यही वजह है कि कई लोग इसे गिफ्ट के तौर पर भी खरीद रहे हैं. सर्दियों के व्यंजनों में यह हलवा तेजी से अपनी जगह बना रहा है और शहर में चर्चा का विषय बन गया है.

जानें कहां लगता है स्टॉल

अगर आप भी बिष्टुपुर जाते हैं, तो गोपाल मैदान के पास लगे स्टॉल पर यह अनोखा केरल स्पेशल हलवा जरूर ट्राई करें. अपने परिवार के लिए भी इसे लेकर जाएं. क्योंकि ठंड के मौसम में इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. यह न सिर्फ स्वादिष्ट है. बल्कि अपनी खास बनावट और लंबे समय तक चलने की क्षमता की वजह से लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें

homelifestyle

कीवी, मैंगो, अंजीर वाला केरल का हलवा! झारखंड में यहां बिखेर रहा है जलवा

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *