Stocks To Watch Today: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली थी. दोनों ही प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. सप्ताह के चौथे ट्रेडिंग डे गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत होते ही कुछ चुनिंदा शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.
हाल ही में जिन कंपनियों ने अपने तिमाही नतीजे पेश किए हैं, उनके आंकड़ों पर निवेशकों की खास नजर रहेगी. मुनाफे, रेवेन्यू और आगे के संकेतों के आधार पर इन शेयरों की खरीद–बिक्री हो सकती है. आइए जानते हैं, इन कुछ चुनिंदा स्टॉक्स के बारे में…..
एटरनल शेयर
गुरुवार के कारोबार में इटरनल के शेयर निवेशकों के रडार पर रह सकते हैं. कंपनी में नेतृत्व से जुड़ा एक बड़ा बदलाव सामने आया है. जहां सीईओ दीपिंदर गोयल ने अपने सीईओ पद से हटने का फैसला किया हैं.
उनकी जगह ब्लिंकिट के फाउंडर अलबिंदर ढिंडसा को सीईओ बनाया गया हैं. हालांकि, गोयल पूरी तरह कंपनी से अलग नहीं होंगे. वे बोर्ड में उपाध्यक्ष के रूप में नई भूमिका में नजर आएंगे.
बैंक ऑफ इंडिया शेयर
बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों पर गुरुवार के कारोबारी दिन निवेशकों की खास नजर रह सकती है. बैंक ने दिसंबर तिमाही में मुनाफे में बढ़त दर्ज की है. इस दौरान बैंक का शुद्ध लाभ बढ़कर 2,705 करोड़ रुपये पहुंच गया है. जो एक साल पहले इसी तिमाही में करीब 2,517 करोड़ रुपये था.
साथ ही बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम में भी सुधार देखने को मिला है. यह बढ़कर 6,462 करोड़ रुपये हो गई. बेहतर तिमाही नतीजों के चलते गुरुवार को इस स्टॉक में हलचल देखने को मिल सकती है.
जिंदल स्टेनलेस शेयर
बेहतर तिमाही नतीजों के कारण गुरुवार को जिंदल स्टेनलेस के स्टॉक में हलचल देखने को मिल सकती है. कंपनी ने दिसंबर तिमाही में मुनाफे के मोर्चे पर मजबूत प्रदर्शन किया है. तिमाही के दौरान जिंदल स्टेनलेस का नेट प्रॉफिट 26.6 फीसदी की बढ़त के साथ 828.8 करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंच गया है.
जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 654.3 करोड़ रुपये था. रेवेन्यू में भी कंपनी ने सुधार दिखाया है. यह 6.2 प्रतिशत बढ़कर 10,517 करोड़ रुपये पहुंच गया है. जबकि एक साल पहले यह 9,907 करोड़ रुपये था.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
यह भी पढ़ें: दीपिंदर गोयल ने एटरनल का CEO पद छोड़ा, जानें उनकी नेटवर्थ और कितने करोड़ के हैं मालिक?
.