सर्दियों और प्रदूषण में फेफड़ों को रखें मजबूत, अपनाएं ये 7 सुपरफूड्स

Last Updated:

फरीदाबाद में बढ़ती हवा की खराब गुणवत्ता का सबसे ज्यादा असर फेफड़ों पर पड़ता है. ऐसे में पौष्टिक और एंटीऑक्सीडेंट युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन बेहद जरूरी हो जाता है. सही और हेल्दी डाइट फेफड़ों को मजबूत बनाकर उन्हें संक्रमण और हानिकारक कणों से सुरक्षित रखती है.

फरीदाबाद की बढ़ती हवा की खराब गुणवत्ता के कारण फेफड़ों पर असर पड़ता है. ऐसे में पौष्टिक और एंटीऑक्सीडेंट युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना फायदेमंद है. सही आहार फेफड़ों को मजबूत और संक्रमण से सुरक्षित रखता है.

Local18

ब्रोकली फेफड़ों के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और फोलेट भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं. इसे सब्जी या सलाद के रूप में डाइट में शामिल करने से फेफड़ों की सफाई और उनकी कार्यक्षमता बेहतर बनी रहती है.

Local18

लहसुन की कलियां रोजाना सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है. इसे सब्जी, चटनी या कच्चे रूप में खाया जा सकता है. लहसुन खांसी-जुकाम और सांस संबंधी बीमारियों से बचाव करता है और फेफड़ों को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Local18

अदरक की चाय या काढ़ा रोजाना पीने से संक्रमण से सुरक्षा मिलती है. इसमें मौजूद औषधीय तत्व फेफड़ों को स्वस्थ रखते हैं और सूजन या इंफेक्शन को रोकने में मदद करते हैं. अदरक फेफड़ों के लिए प्राकृतिक रूप से बेहद लाभदायक माना जाता है.

Local18

नींबू, संतरा, आंवला और मौसमी जैसे खट्टे फल विटामिन-C से भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं और फेफड़ों में जमा गंदगी को बाहर निकालने में मदद करते हैं. इन्हें रोजाना आहार में शामिल करना फेफड़ों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है.

Local18

सोने से पहले हल्दी मिला गुनगुना दूध पीना फेफड़ों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. हल्दी में मौजूद करक्यूमिन तत्व फेफड़ों के ऊतकों की मरम्मत करने के साथ संक्रमण से भी बचाता है. नियमित सेवन नींद की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाता है.

Local18

दिनभर पर्याप्त पानी पीना फेफड़ों को हाइड्रेट और साफ रखने में मदद करता है. पानी वायुमंडलीय प्रदूषण और हानिकारक तत्वों को शरीर से बाहर निकालने में सहायक होता है. इसे दिन में नियमित अंतराल पर पीना चाहिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों और प्रदूषण में फेफड़ों को रखें मजबूत, अपनाएं ये 7 सुपरफूड्स

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *