Winter AC Maintenance Tips: मौसम बदल रहा है. हवा में ठंड महसूस होने लगती है. ऐसे में एसी घर घर में लगभग बंद हो चुका है. अब यह अगले साल इस्तेमाल में आएगा. ऐसे मे आमतौर पर लोग इसे कपड़े या प्लास्टिक शीट से लपेटकर पैक कर देते हैं. कई लोग इस तरह पैक करना सही नहीं समझते. तो क्या एसी को पैन नहीं करना चाहिए!
एसी को इस तरह करें बंद-
एसी फिल्टर अच्छी तरह साफ कर लें
एसी को बंद करने से पहले उसका फिल्टर जरूर साफ करें. फिल्टर पर धूल और गंदगी जमा रहती है, जो अगर लंबे समय तक लगी रहे तो एसी के अंदर मोल्ड और बैक्टीरिया पनप सकते हैं. इसके लिए आप फिल्टर को निकालकर हल्के साबुन या पानी से धो लें और सूखने के बाद ही वापस लगाएं.
एसी में जमा पानी का निकाल दें
एसी के ड्रेन पाइप में अक्सर पानी जमा हो जाता है. इसे पूरी तरह से निकाल देना जरूरी है, वरना पाइप में स्टैग्नेंट वाटर जमा होकर बदबू और रिसाव की समस्या पैदा कर सकता है.
एसी कॉइल को साफ करें
एसी की एवन कॉइल में धूल और मिट्टी जमा हो जाती है. इसे साफ करना जरूरी है, ताकि अगले सीजन में ठंडी हवा की परफॉर्मेंस अच्छी रहे. कॉइल को साफ करने के लिए ब्रश या एयर ब्लोअर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
प्लग को मेन स्विच से डिसकनेक्ट करें
सर्दियों में बिजली की सुरक्षा के लिए एसी का प्लग मुख्य स्विच से डिसकनेक्ट कर दें. इससे शॉर्ट सर्किट या बिजली की अनियमितता से बचाव होता है.
एसी का कवर लगा दें
एसी को धूल और नमी से बचाने के लिए इसके ऊपर एसी कवर डालें. यह ढक्कन केवल यूनिट को धूल से बचाएगा और लंबे समय तक एसी की लाइफ बढ़ाने में मदद करेगा.
सर्विसिंग करा लें
एसी को बंद करने से पहले उसकी सालाना सर्विसिंग जरूर करा लें. इसमें गैस लेवल चेक करना, पाइप और वेंट्स की सफाई करना शामिल होता है.
बंद करने से पहले पाइप में ब्लॉकेज न हो, यह चेक करें
एसी की ड्रेन पाइप और कंडेंसर पाइप में किसी तरह का ब्लॉकेज नहीं होना चाहिए. ब्लॉकेज होने पर पानी इकठ्ठा होता है और रिसाव की समस्या हो सकती है.
इन सभी कदमों को अपनाकर आप अपने एसी को सुरक्षित तरीके से सर्दियों में रख सकते हैं. सही तरीके से रखे गए एसी की लाइफ बढ़ती है, बिजली की खपत कम होती है और अगली गर्मी में ठंडी हवा का आनंद भी बेहतर मिलता है. इसलिए एसी को बंद करने से पहले इन महत्वपूर्ण कदमों को जरूर फॉलो करें और अपने एसी को लंबे समय तक सही और सुरक्षित बनाए रखें.
.