गर्मी में इन बातों का रखें ध्यान, आपके दुलारे कुत्ते-बिल्ली नहीं होंगे बीमार

Last Updated:

अगर आप पेट्स घर पर पाल रखे हैं, तो उनको गर्मी से बचाने के लिए उचित व्यस्था करनी होगी. साथ ही खान पान में बदलाव करने की जरूरत होती है. कई बार ऐसा होता है कि लोग गर्मी में भी सर्दियों वाला खाना ही पशुओं को परोसते हैं, ऐसे में उनका पशु बीमार पड़ जाते हैं. हालांकि, थोड़ी सी सावधानी आपके पशु को स्वस्थ रखने में काफी मदद करेगी. 

शशांक शेखर/जहानाबाद: मार्च खत्म होते ही गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है. दोपहर में लू का भी कहर देखने को मिल रहा है. इस प्रचंड गर्मी में लोग दोपहर में घर से बाहर निकलना कम कर दिए हैं. जिस तरह गर्मी ने इंसान को घरों में कैद करना शुरू किया है ठीक उसी प्रकार से अब पशु-पक्षियों को भी परेशानी होने लगी है. कई बार तो गर्मियों में हीट स्ट्रोट से जानवर की मौत भी हो जाती है. ऐसे में इस समय गाय, भैंस से लेकर कुत्ता और बिल्ली आदि पालतू जानवरों की भी बहुत देखभाल की जरूरत होती है. हमने इस बारे में पशु चिकित्सक डॉक्टर रानी से बात की तो उन्होंने डॉग लवर्स और बिल्ली पालने वालों के लिए बहुत जरूरी जानकारी दी. तो आप अगर डॉक्टर की सलाह मानते हैं तो अपने दुलारे जानवर बीमार होने से बचा पाएंगे.

डॉक्टर रानी ने बताया कि गर्मी पशुओं को भी काफी परेशान करती है. ऐसे में अब जब गर्मी आ गई है तो अपने पेट्स के जीवनशैली में बदलाव लाना जरूरी है, ताकि इस मौसम में भी वह स्वस्थ्य रहे. अगर आप पेट्स घर पर पाल रखे हैं, तो उनको गर्मी से बचाने के लिए उचित व्यस्था करनी होगी. उनके खान-पान में भी बदलाव करने की जरूरत होती है. कई बार ऐसा होता है कि लोग गर्मी में भी सर्दियों वाला खाना ही पशुओं को परोसते हैं. ऐसे में पशु बीमार पड़ जाते हैं. हालांकि, थोड़ी सी सावधानी आपके पशु को स्वस्थ रखने में काफी मदद करेगी. इसके लिए उसके खान-पान में बदलाव करना होगा.

खान-पान में बदलाव
जहानाबाद जिला पशुपालन कार्यालय में कार्यरत पशु चिकित्सक डॉ. रानी ने इस बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की. वह बताती हैं कि उनके यहां लोग सदियों से गाय-भैंस पालते आ रहे हैं. अब समय के साथ लोग घरों में पालतू डॉग्स और पालतू बिल्लियां रखना शुरू कर दिए हैं. इनमें से कई कुत्ते और बिल्ली ठंडे प्रदेश से आते हैं. ऐसे में उनको हर सीजन में सर्दियों वाला ही मौसम चाहिए होता है. इससे गर्म प्रदेशों की भयंकर गर्मी से जानवर बीमार पड़ जाते हैं. ऐसे में यह जरूरी है कि उनके खान-पान में बदलाव करें. उनके लिए ठंडा पानी, छाछ, इलेक्ट्रो पाउडर और दही की उचित व्यवस्था करनी होगी.

रहने के लिए करें ये उपाय
डॉक्टर रानी कहती हैं कि यदि मिट्टी का घर हो तो उसमें भी पंखे की व्यवस्था करना होगा. यदि टाइल्स और फर्श वाले पक्के घर हैं तो उनके लिए एसी या कूलर का इंतजाम करें. कुत्तों के शरीर में गर्मी दूर करने वाली ग्रंथियां नहीं होती हैं. इससे उनका पसीना नहीं निकलता है. इससे उन्हें काफी गर्मी लगती है. यही वजह है कि कुत्ते और अन्य जानवर और पशु जीभ से पैंटिंग कर यानीं हांफकर अपनी गर्मी दूर करते हैं. जो लोग लंबे समय से जानवर पाल रहे हैं उन्हें तो यह जानकारी होगी लेकिन, ये टिप्स खासतौर से उन लोगों के लिए काम की है जिन्होंने इस ठंड के सीजन में पहली बार जानवर पाला होगा. इससे हो सकता है कि उन्हें गर्मी में जानवर की देखभाल करने का अनुभव कम हो तो यहां बताई गई टिप्स को ध्यान रखकर आप अपने दुलारे कुत्ते, बिल्ली आदि को हीट स्ट्रोक से बचा सकते हैं.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *