Upcoming IPOs February: भारतीय प्राइमरी मार्केट में एक बार फिर हलचल बढ़ने वाली है, क्योंकि 16 फरवरी से शुरू हो रहे सप्ताह में कुल तीन कंपनियां अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) लेकर आ रही हैं. इनमें से दो इश्यू एसएमई सेगमेंट से जुड़े हैं, जबकि एक कंपनी मेनबोर्ड सेगमेंट में दस्तक देने वाली है. ऐसे में निवेशकों के पास पैसा लगाने के तीन-तीन मौके होंगे. आइए जानते हैं, इनके बारे में…
1. Yashhtej Industries आईपीओ
निवेशकों के लिए यह आईपीओ 18 फरवरी से सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध होगा. निवेशक 20 फरवरी तक कंपनी आईपीओ पर अपना दांव लगा सकते हैं. कंपनी की ओर से प्रति शेयर 110 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है. आवेदन के लिए 1200 शेयरों का लॉट साइज फिक्स है.
रिटेल निवेशकों को कम से कम 2400 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी. जिसके लिए निवेशकों को 2,64,000 रुपये का न्यूनतम निवेश करना होगा. कंपनी इस इश्यू के जरिए कुल 88.88 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास करने वाली है. इश्यू के तहत कंपनी 81 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी.
2. Fractal Industries आईपीओ
Fractal Industries अपने इश्यू के जरिए 49 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास करने वाली है. इश्यू के तहत 23 लाख शेयर फ्रेश जारी किए जाएंगे. सब्सक्रिप्शन विंडो 16 फरवरी से 18 फरवरी तक खुली रहेगी. एंकर निवेशकों के लिए इश्यू 13 फरवरी को ओपन हुआ था और कंपनी ने इस सेगमेंट से 13.93 करोड़ रुपये पहले ही जुटा लिए हैं.
प्राइस बैंड की बात करें तो, 205 रुपये से 216 रुपये प्रति शेयर के बीच प्राइस बैंड तय है. लॉट साइज 600 शेयरों का है. हालांकि, रिटेल निवेशकों को न्यूनतम 1200 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा. यानी कि निवेशकों को कम से कम 2,59,200 रुपये निवेश करने होंगे.
ग्रे मार्केट में शेयरों का हाल
ग्रे मार्केट में कंपनी प्रदर्शन की बात करें तो, इसे पॉजिटिव संकेत मिल रहा है. फिलहाल यह 4 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रही है. इन्वेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक इसका उच्चतम जीएमपी 6 रुपये प्रति शेयर दर्ज किया गया है. इससे साफ पता चलता है कि बाजार में इश्यू को लेकर रुचि तो दिख रही है, लेकिन प्रीमियम बहुत ज्यादा नहीं है.
3. Gaudium IVF & Women Health आईपीओ
Gaudium IVF & Women Health का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 20 फरवरी से 24 फरवरी तक खुला रहेगा. कंपनी इश्यू के जरिए 2.09 करोड़ शेयर जारी करने वाली है. इसमें 1.14 करोड़ शेयर फ्रेश इश्यू और 95 लाख शेयर ऑफर फार सेल के जरिए जारी किए जाएंगे. आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट के तहत लिस्ट होने वाली है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
यह भी पढ़ें: ब्राजील राष्ट्रपति का भारत दौरा; रेयर अर्थ मामले में होने वाला है ‘खेला’, चीन को लगेगी मिर्ची
.