Last Updated:
Which Vitamin Deficiency Cause Sleeping Problem: अगर आपको ऑफिस में बार-बार नींद आने की समस्या हो रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें. यह संकेत है कि आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल रहे हैं. बैलेंस्ड डाइट, पर्याप्त पानी और नियमित एक्सरसाइज से शरीर में एनर्जी बनी रहती है. याद रखें, कॉफी या चाय से कुछ समय के लिए नींद तो दूर हो सकती है, लेकिन असली समाधान शरीर को अंदर से पोषण देना ही है.
Which Vitamin Deficiency Cause Sleeping Problem: ऑफिस में काम करते समय अगर आपको बार-बार नींद आने लगती है, थकान महसूस होती है या ध्यान केंद्रित नहीं हो पाता, तो यह सिर्फ काम का बोझ या नींद की कमी का असर नहीं है। अक्सर ऐसा शरीर में जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स की कमी के कारण होता है. ये पोषक तत्व हमारी एनर्जी लेवल, दिमागी फोकस और मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करते हैं. अगर इनकी कमी हो जाए, तो दिनभर सुस्ती और आलस बना रहता है.
आयरन की कमी
अगर ऑफिस में काम करते वक्त चक्कर आते हैं, नींद महसूस होती है और चेहरे की रंगत फीकी लगती है, तो यह आयरन डिफिशिएंसी का संकेत हो सकता है. आयरन की कमी से शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई प्रभावित होती है, जिससे दिमाग और मसल्स को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिलती. हरी पत्तेदार सब्जियां, गुड़, किशमिश, अनार, चुकंदर और मूंग दाल आयरन के बेहतरीन स्रोत हैं.
विटामिन D की कमी
विटामिन D की कमी से भी सुस्ती, मांसपेशियों में दर्द और थकान महसूस हो सकती है. ऑफिस में लंबे समय तक बैठने के कारण सूरज की रोशनी न मिल पाने से यह कमी और बढ़ जाती है. रोज सुबह कुछ समय धूप में बिताएं और अपने डाइट में दूध, पनीर, दही, मशरूम और अंडे की जर्दी शामिल करें.
मैग्नीशियम और फोलिक एसिड
मैग्नीशियम शरीर की एनर्जी लेवल को नियंत्रित करता है. इसकी कमी से नींद, सिरदर्द और चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है. वहीं फोलिक एसिड दिमाग के फंक्शन और सेल रिपेयर के लिए जरूरी है. साबुत अनाज, सूखे मेवे, केले, पालक और मसूर दाल का सेवन इनकी कमी को पूरा कर सकता है.
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18… और पढ़ें