Stocks to Watch: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार के कारोबारी दिन अच्छी मजबूती देखने को मिली थी. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स 1.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,666 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 50 भी 1.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,088 अंक पर कारोबार करते हुए दिन की समाप्ति की.
इस दौरान कई कंपनियों ने अपने तिमाही नतीजे भी जारी किए. जिसकी वजह से अब मंगलवार, 3 फरवरी के कारोबार में निवेशकों की नजर कुछ खास शेयरों पर हो सकती हैं. आइए जानते हैं, ऐसे ही कुछ चुनिंदा शेयरों के बारे में…..
एथर एनर्जी के नतीजों में सुधार
इस बार तीसरी तिमाही में एथर एनर्जी की वित्तीय स्थिति पहले से बेहतर रही है. कंपनी का घाटा घटकर 83.6 करोड़ रुपये के आंकड़े पर आ गया है, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 197.6 करोड़ रुपये था.
वहीं, कारोबार में बढ़ोतरी के चलते रेवेन्यू भी बढ़ा है और यह 635 करोड़ रुपये से बढ़कर 953.6 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इससे संकेत मिलता है कि कंपनी के प्रदर्शन में धीरे-धीरे मजबूती आ रही है.
टाटा केमिकल्स शेयर
टाटा केमिक्लस के तिमाही नतीजों में इस बार नुकसान बढ़ता हुआ नजर आया है. तीसरी तिमाही में टाटा केमिकल्स को 93 करोड़ रुपये का घाटा हुआ. जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह नुकसान 53 करोड़ रुपये था.
कमजोर बाजार मांग का असर कंपनी की आय पर देखने को मिला है. कंपनी रेवेन्यू में 1.1 फीसदी की गिरावट आई. इसके साथ ही ऑपरेटिंग स्तर पर भी दबाव देखने को मिला, क्योंकि EBITDA पिछले साल के 434 करोड़ रुपये से घटकर 345 करोड़ रुपये पर आ गया है.
आदित्य बिरला लाइफस्टाइल शेयर
तीसरी तिमाही में आदित्य बिरला लाइफस्टाइल ब्रांड्स के वित्तीय नतीजों में सुधार देखने को मिला है. कंपनी का शुद्ध मुनाफा 15 फीसदी बढ़कर 69 करोड़ रुपये पहुंच गया. जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 60 करोड़ रुपये था.
इसके साथ ही कंपनी की कुल आय में भी बढ़ोतरी देखने को मिली. कंपनी रेवेन्यू 9.6 फीसदी की वृद्धि के साथ 2,343 करोड़ रुपये हो गया. मंगलवार के कारोबारी दिन कंपनी शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.
पीबी फिनटेक शेयर
ताजा तिमाही नतीजों में पीबी फिनटेक ने शानदार बढ़त दर्ज की है. कंपनी का शुद्ध मुनाफा पिछले साल की समान तिमाही के 71 करोड़ रुपये से बढ़कर इस बार 189 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, कंपनी रेवेन्यू 37 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1,771 करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंचा है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
यह भी पढ़ें: Gold Price Prediction: क्या सोने में आने वाली है और बड़ी गिरावट? Buy करें या सेल, जानें क्या कह रहे एक्सपर्ट
.