Last Updated:
Kaushambi Latest News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले की आराधना देवी आत्मनिर्भरता की मिसाल बन गई हैं. उन्होंने न सिर्फ खुद स्वरोजगार शुरू किया बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार से जोड़कर सशक्त बनाया है. यूट्यूब और ट्रेनिंग से सीखा और खुद का बिजनेस शुरू किया जो आज उनकी पहचान बन चुका है.
कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले की रहने वाली आराधना देवी आज कई महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं. उन्होंने वर्ष 2019 में स्वयं सहायता समूह से जुड़कर धूपबत्ती बनाने का काम शुरू किया. शुरुआत में उनके मन में सिर्फ एक ही विचार था कि आत्मनिर्भर बनना है और अन्य महिलाओं को भी अपने पैरों पर खड़ा करना है. इसी सोच के साथ उन्होंने यह काम अपनाया.
लोन लेकर शुरू किया बिजनेस
आराधना देवी ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद 5 लाख रुपये का लोन लिया. इस लोन से उन्होंने धूपबत्ती बनाने की मशीन खरीदी और घर पर ही काम शुरू किया. धीरे-धीरे उन्होंने उत्पादन बढ़ाया और अपने ब्रांड “आराधना” के नाम से पैकिंग करके बाजार में बेचना शुरू किया. आज उनकी बनाई धूपबत्ती गांव और स्थानीय बाजार में आसानी से उपलब्ध है.
आराधना देवी ने न सिर्फ खुद को आत्मनिर्भर बनाया बल्कि अन्य 10 महिलाओं को भी रोजगार से जोड़ा है. वह बताती हैं कि धूपबत्ती बनाने में एक बंडल पर लगभग 70 से 75 रुपये की लागत आती है और बाजार में इसे 100 से 120 रुपये में बेचा जाता है. फिलहाल यह अधिकतर स्थानीय बाजार में ही बिकती है, हालांकि बाहर के बाजार तक पहुंचने में अभी दिक्कतें हैं. सरकारी स्टॉल लगने पर वह वहां भी अपने उत्पाद बेचती हैं जिससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है.
यह भी पढ़ें: वजन घटाना हो या इम्यूनिटी बढ़ाना, बस अपनाएं ये 1 ट्रिक! लहसुन और शहद का ये कमाल कर देगा हैरान
BDO भी कर रहे हैं सहयोग
इस काम में सिराथू ब्लॉक के बीडीओ भावेश शुक्ला भी उनका सहयोग कर रहे हैं. वह हर महीने लगभग 20 पैकेट धूपबत्ती खुद खरीदते हैं ताकि आराधना और उनके समूह को प्रोत्साहन मिल सके.
आराधना देवी का कहना है कि हर महिला को आत्मनिर्भर बनना चाहिए. महिलाएं चाहें तो अपने पैरों पर खड़े होकर स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं और दूसरों को भी रोजगार दे सकती हैं. उनका संदेश है कि महिलाएं अपनी ताकत को पहचानें और समाज में आत्मनिर्भर बनकर उदाहरण पेश करें.
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने साह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने साह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें
.