कटनी चार वार्डों में नल से नहीं पहुंच रहा पानी: हर महीने ले रहे जलकर; निगम पानी नहीं सिर्फ आश्वासन दे रहा – Katni News

कवासजी वार्ड में पानी के लिए खड़े रहवासी।

कटनी जिले के कई वार्डों में त्योहारों के दौरान भी लोगों को नल से पानी नहीं मिल रहा है। स्थानीय निवासी रोज तय समय पर नल खुलने का इंतजार करते हैं, लेकिन पानी की एक बूंद भी नसीब नहीं होती।

.

कवासजी वार्ड स्थित मुक्तिधाम की टंकी से चार वार्डों में पानी की आपूर्ति की जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार पूरे साल में शायद ही कभी पर्याप्त पानी मिला हो। पूर्व पार्षद राजेश जाटव ने नगर पालिक निगम पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अमृत योजना के तहत 24 घंटे पानी देने का वादा किया गया था। लेकिन वास्तविकता में एक बार भी नियमित पानी नहीं मिल रहा है।

नागरिक जब निगम कार्यालय में शिकायत लेकर जाते हैं, तो उन्हें सिर्फ आश्वासन मिलता है। निगम का स्थायी बहाना रहता है कि बिजली चली गई या टंकी नहीं भर पाई। कटाएघाट से पानी सप्लाई न करने का कोई ठोस कारण नहीं बताया जाता।

पानी आने के इंतजार में महिलाएं।

वसूल हर माह, सुविधा नहीं

पूर्व पार्षद का कहना है कि कटनी प्रदेश का एकमात्र जिला है, जहां हर महीने नल कर वसूला जाता है। लेकिन जनता को सुविधाएं नहीं मिलतीं। निगम 2006-07 से चक्रवृद्धि ब्याज के नाम पर भी अवैध वसूली कर रहा है। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।

जल्द होगा समस्या का निराकरण

इस संबंध में नगर निगम आयुक्त निलेश दुबे ने बताया कि कवासजी वार्ड पानी की समस्या होने की जानकारी लगी है। इस मामले में कार्रवाई करेंगे और जल्दी समस्या का निराकरण कराया जाएगा।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *